मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा – Muskura Ladle Muskura (Manna Dey, Zindagi)
“मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा” फिल्म ज़िन्दगी का एक प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाला गाना है। इस गाने में जीवन की सच्चाई और मुस्कान के महत्व को खूबसूरती से पेश किया गया है। यह गाना श्रोताओं को सकारात्मक सोच और जीवन की कठिनाइयों में भी हंसते हुए आगे बढ़ने का संदेश देता है।

मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा – Muskura Ladle Muskura Song Credits
- Movie/Album: ज़िन्दगी (1964)
- Music By: शंकर-जयकिशन
- Lyrics By: शैलेंद्र
- Singer : मन्ना डे
मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा – Muskura Ladle Muskura Lyrics in Hindi
मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा
कोई भी फूल इतना नहीं ख़ूबसूरत
है जितना ये मुखड़ा तेरा
मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा…
तेरी ये मुस्कान कोई न छीने कभी
हो फूल की सेज सोये जवानी तेरी
मालिक से है ये दुआ, है ये दुआ
कोई भी फूल इतना…
तुझको जो देखा वो दिन याद आने लगे
आँखों के बुझते दिये झिलमिलाने लगे
मैं तेरे जैसा ही था, ऐसा ही था
कोई भी फूल इतना…
बच के तू चल लाड़ले बुरा है ये जहाँ
बन साँप डँसता है, अपना ही साया यहाँ
हर कोई है बेवफ़ा, है बेवफ़ा
कोई भी फूल इतना…
मुस्कुरा लाडले मुस्कुरा – Muskura Ladle Muskura Song
