अगर हम कहें Agar Hum Kah

अगर हम कहें – Agar Hum Kahen – Jagjit Singh, Chitra Singh

अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें वायरल गजल  है जिसे जगजीत सिंह और चित्रा सिंह ने गाया है। इस गाने को सुदर्शन फाकिर ने लिखा है जबकि संगीत जगजीत सिंह ने दिया है। इसे Saregama Music  यूट्यूब चैनल पर देखा और सुना जा सकता है।

अगर हम कहें - Agar Hum Kahen Lyrics
अगर हम कहें – Agar Hum Kahen Lyrics

अगर हम कहें – Agar Hum Kahen Lyrics Details

  • Movie/Album: Passions पैशन्स
  • Year: 1987
  • Music By: जगजीत सिंह
  • Lyrics By: सुदर्शन फाकिर
  • Performed By: जगजीत सिंह, चित्रा सिंह

अगर हम कहें – Agar Hum Kahen Lyrics in Hindi

अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें
हम उनके लिए ज़िंदगानी लुटा दें

हर एक मोड़ पर हम ग़मों को सज़ा दें
चलो ज़िंदगी को मोहब्बत बना दें

अगर ख़ुद को भूले तो, कुछ भी न भूले
कि चाहत में उनकी, ख़ुदा को भुला दें

कभी ग़म की आँधी, जिन्हें छू न पाए
वफ़ाओं के हम, वो नशेमन बना दें

क़यामत के दीवाने कहते हैं हमसे
चलो उनके चहरे से पर्दा हटा दें

सज़ा दें, सिला दें, बना दें, मिटा दें
मगर वो कोई फ़ैसला तो सुना दें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top