अब अगर आओ – Ab Agar Aao

अब अगर आओ – Ab Agar Aao (Jagjit Singh)

अब अगर आओ तो जाने के लिए मत आना वायरल गजल  है जिसे जगजीत सिंह  ने गाया है। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है जबकि संगीत जगजीत सिंह ने दिया है। इसे Saregama Music  यूट्यूब चैनल पर देखा और सुना जा सकता है।

अब अगर आओ - Ab Agar Aao
अब अगर आओ – Ab Agar Aao

अब अगर आओ – Ab Agar Aao Lyrics Details

  • Movie/Album: सोज़
  • Year : 2001
  • Music By: जगजीत सिंह
  • Lyrics By: जावेद अख्तर
  • Performed By: जगजीत सिंह

अब अगर आओ – Ab Agar Aao Lyrics in Hindi

अब अगर आओ तो जाने के लिए मत आना
सिर्फ अहसान जताने के लिए मत आना
अब अगर आओ तो…

मैंने पलकों पे तमन्‍नाएँ सजा रखी हैं
दिल में उम्‍मीद की सौ शम्में जला रखी हैं
ये हसीं शम्में बुझाने के लिए मत आना
अब अगर आओ तो…

प्‍यार की आग में ज़ंजीरें पिघल सकती हैं
चाहने वालों की तक़दीरें बदल सकती हैं
तुम हो बेबस ये बताने के लिए मत आना
अब अगर आओ तो…

अब तुम आना जो तुम्‍हें मुझसे मुहब्‍बत है कोई
मुझसे मिलने की अगर तुमको भी चाहत है कोई
तुम कोई रस्‍म निभाने के लिए मत आना
अब अगर आओ तो…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top