खाटू श्याम आरती

खाटू श्याम आरती Khatu Shyam Aarti

खाटू श्याम आरती, जो खाटू श्याम जी को समर्पित है, हिंदू धर्म में एक प्रसिद्ध आरती है। यह आरती खाटू धाम मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम गाई जाती है। इस आरती के गान के माध्यम से भक्त खाटू श्याम जी को प्रार्थना करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। यह आरती खाटू श्याम जी की महिमा और उनके शक्तिशाली रूप की प्रशंसा करती है। इस आरती का गान उत्साह और भक्ति का संदेश लाता है, और भक्तों को ध्यान में लाकर उन्हें धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए प्रेरित करता है।

खाटू श्याम आरती
खाटू श्याम आरती

खाटू श्याम आरती

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top