जो प्यार करता है – Jo Pyaar Karta Hai, Manohar Shetty, Kavita Krishnamurthy, Anuradha Paudwal, Yeh Raaste Hain Pyaar Ke
“Jo Pyaar Karta Hai“ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि प्यार के अनमोल एहसासों का एक खूबसूरत इज़हार है। मनोहर शेट्टी, कविता कृष्णामूर्ति और अनुराधा पौडवाल की जादुई आवाज़ें, मधुर संगीत और दिल को छू लेने वाले बोल इसे एक कालजयी गीत बनाते हैं।

जो प्यार करता है – Jo Pyaar Karta Hai Song Credits
- Movie/Album: ये रास्ते हैं प्यार के
- Year : 2001
- Music : संजीव-दर्शन
- Lyrics : आनंद बक्षी
- Singers : मनोहर शेट्टी, कविता कृष्णामूर्ति, अनुराधा पौडवाल
जो प्यार करता है – Jo Pyaar Karta Hai Song Lyrics in Hindi
किसी की आँखों का काजल बन जाता है
किसी की ज़ुल्फों का बादल बन जाता है
किसी की तीरों का घायल बन जाता है
जो प्यार करता है, पागल बन जाता है
किसी की आँखों का…
प्यार में जीना, प्यार में मरना
आज ही कर लो जो है करना
देर बहुत हो जाएगी वरना
आज का दिन जो गुज़र गया
तो कल बन जाता है
जो प्यार करता है…
यादें उमंगें अरमाँ सपनें
सबके यहाँ घर अपने-अपने
ये सच है ये माना सब ने
शहर ये दिल का उजड़े
तो जंगल बन जाता है
जो प्यार करता है…
दिल देता है जाँ लेता है
अमृत में विष भर देता है
जीना मुश्किल कर लेता है
प्यार कभी हर एक मुश्किल
का हल बन जाता है
जो प्यार करता है…
