छू कर मेरे मन को – Chhoo Kar Mere Man Ko, Kishore Kumar, Yaarana
Chhoo Kar Mere Man Ko यह गाना 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म याराना का है। इसका संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया है और बोल अंजान ने लिखे हैं। यह गाना किशोर कुमार की बेहतरीन गायकी का उदाहरण है और इसे आज भी बड़े चाव से सुना जाता है।

छू कर मेरे मन को – Chhoo Kar Mere Man Ko Song Credits
- Movie/Album: याराना (1981)
- Music By: राजेश रोशन
- Lyrics By: अनजान
- Singer : किशोर कुमार
छू कर मेरे मन को – Chhoo Kar Mere Man Ko Lyrics in Hindi
छू कर मेरे मन को
किया तूने क्या इशारा
बदला ये मौसम
लगे प्यारा जग सारा
तू जो कहे जीवन भर
तेरे लिए मैं गाऊँ
गीत तेरे बोलों पे
लिखता चला जाऊँ
मेरे गीतों में
तुझे ढूँढे जग सारा
छू कर मेरे मन…
आजा तेरा आँचल ये
प्यार से मैं भर दूँ
खुशियाँ जहाँ भर की
तुझको नज़र कर दूँ
तू ही मेरा जीवन
तू ही जीने का सहारा
छू कर मेरे मन…
