मेरी जाँ प्यार किसी से – Meri Jaan Pyar Kisi Se, Lata Mangeshkar, Yahudi
1958 में रिलीज़ हुई क्लासिक फिल्म यहूदी का यह गाना, “Meri Jaan Pyar Kisi Se” हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक लोकप्रिय गीतों में से एक है। इस गाने को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज़ से सजाया है।

मेरी जाँ प्यार किसी से – Meri Jaan Pyar Kisi Se Song Credits
- Movie/Album: यहूदी (1958)
- Music By: शंकर-जयकिशन
- Lyrics By: शैलेन्द्र
- Singer : लता मंगेशकर
मेरी जाँ प्यार किसी से – Meri Jaan Pyar Kisi Se Lyrics in Hindi
मेरी जाँ मेरी जाँ
प्यार किसी से हो ही गया है
हम क्या करें
हम क्या करें और कोई क्या करे
दिल जो दिया है हम क्या करें
मेरी जाँ मेरी जाँ
भूली थी मैं, हाय क्या थी खबर
लूटेगी यूँ मुझे उनकी नज़र
न होते मुक़ाबिल, न दिल हारते
ये अपनी खता है, गिला क्या करें
मेरी जाँ मेरी जाँ…
जिनकी निगाहों ने घायल किया
लेंगे उन्हीं से दिल की दवा
न हम मुस्कुराते, न वो पास आते
उसी की मिली है सज़ा क्या करें
मेरी जाँ मेरी जाँ…
मेरी जाँ प्यार किसी से – Meri Jaan Pyar Kisi Se Song
