Achyutam Keshavam Krishna Damodaram

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं – Achyutam Keshavam Krishna Damodaram, Alka Yagnik

“Achyutam Keshavam Krishna Damodaram” एक ऐसा भजन है, जो न केवल श्री कृष्ण के सुंदर रूप का वर्णन करता है, बल्कि उनके प्रति भक्त की गहरी भक्ति और समर्पण को भी दर्शाता है। आलका याज्ञिक की सुरमयी आवाज़ और भजन के भावनात्मक शब्दों ने इसे एक खास स्थान दिलाया है।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं
Achyutam Keshavam Krishna Damodaram

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं – Achyutam Keshavam Krishna Damodaram Song Credits

  • भजन : Achyutam Keshavam (अच्युतम केशवम)
  • Singer: Alka Yagnik
  • Music Recreate: Sanjeev Chaturvedi
  • Music Managed : Sarika Chaturvedi
  • Lyrics: Traditional

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं – Achyutam Keshavam Krishna Damodaram Lyrics in Hindi

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

कौन कहता हे भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

नाम जपते चलो काम करते चलो,
हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

याद आएगी उनको कभी ना कभी,
कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं – Achyutam Keshavam Krishna Damodaram Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top