Khatu Wale Shyam Hamare

खाटू वाले श्याम हमारे – Khatu Wale Shyam Hamare, Vijay Soni

Khatu Wale Shyam Hamare भजन खाटू श्याम जी की महिमा और उनकी कृपा का वर्णन करता है। इसमें खाटू श्याम जी को उनके अनोखे रूप, भक्तों पर उनकी दया और उनके दरबार की महिमा के साथ याद किया गया है। विजय सोनी की मधुर आवाज़ इस भजन को सुनने वालों के हृदय को भक्ति और श्रद्धा से भर देती है।

खाटू वाले श्याम हमारे
Khatu Wale Shyam Hamare

खाटू वाले श्याम हमारे – Khatu Wale Shyam Hamare Bhajan Credits

  • Song: Khatu Wale Shyam Hamare
  • Singer: Vijay Soni (Kolkata)
  • Lyricist: Harsh

खाटू वाले श्याम हमारे – Khatu Wale Shyam Hamare Bhajan Lyrics

खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

जिसने भी चौखट पे अर्जी लगाई,
पल भर में बाबा ने कर ली सुनाई,
तेरी महिमा तू ही जाने,
हम तो हो गए तेरे दीवाने,
रखना तू हम पर दया,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

श्याम तेरे भक्तों को तेरा सहारा,
तेरे भरोसे ही चलता गुजारा,
सबकी नैया तेरे हवाले,
गहरे भंवर से तू ही निकाले,
खाते है तेरा दिया,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

सांवरे की घर घर में ज्योत जले है,
लाखों दिलों में तेरी भक्ति पले है,
सांचा जग में नाम तिहारा,
हर्ष हमेशा देना सहारा,
हमको ना देना भुला,
खाटू वालें श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

खाटू वाले श्याम हमारे,
भक्तों के तू काज संवारे,
गिरते हुए को,
पल में संभाले तू,
सांवरे सांवरे सांवरे सांवरे ॥

खाटू वाले श्याम हमारे – Khatu Wale Shyam Hamare Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top