प्रभु जो तुम्हे हम, बताकर के रोये – Prabhu Jo Tumhe Hum Batakar Ke Roye
“Prabhu Jo Tumhe Hum Batakar Ke Roye” एक अत्यंत करुणामयी और हृदयस्पर्शी श्रीकृष्ण भजन है जो उस devotee (भक्त) की व्यथा व्यक्त करता है, जो अपने दुखों को संसार से नहीं, सीधे अपने आराध्य श्रीकृष्ण से कहता है। यह भजन एक आत्मिक वार्ता है – जहाँ भक्त भगवान से कहता है, “अब कोई नहीं समझता, सिर्फ़ आप ही मेरा सहारा हैं।”

प्रभु जो तुम्हे हम, बताकर के रोये – Prabhu Jo Tumhe Hum Batakar Ke Roye Bhajan Credits
- Song: Prabhu Tumko Batakar Ke Roye
- Singer: Sanjay Pareek
- Music: Lovely Sharma
- Lyricist: Gyan Pankaj
- Video: Bhakti Vandana
- Category: Hindi Devotional ( Shyam Bhajan)
- Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
- Label: Yuki
प्रभु जो तुम्हे हम, बताकर के रोये – Prabhu Jo Tumhe Hum Batakar Ke Roye Bhajan Lyrics
प्रभु जो तुम्हे हम,
बताकर के रोये,
बताकर के रोये,
उसे दिल में कब से,
दबा कर के रोये,
प्रभु जो तुम्हें हम,
बताकर के रोये ॥
किसी ने ना समझी,
मेरी बेक़रारी,
मिला ना कोई अपना,
दुनिया में सारी,
इसी बेबसी को,
छुपा कर के रोये,
प्रभु जो तुम्हें हम,
बताकर के रोये ॥
समझ कर मुक़द्दर,
हमारा यही है,
जो तुमने लिखा है,
वो होता सही है,
ख़ुशी में है सबको,
जताकर के रोये,
प्रभु जो तुम्हें हम,
बताकर के रोये ॥
मोहब्बत है क्या चीज़,
वफ़ा किसको कहते,
नहीं खोज पाओगे,
दुनिया में रहते,
हम ही ऐसे बंधन,
निभा कर के रोये,
प्रभु जो तुम्हें हम,
बताकर के रोये ॥
ये दिल की जो बातें,
तुम्हे कह रहे है,
है छाले जो नैनो की,
राह बह रहे है,
‘पंकज’ तुम्हे जो,
दिखा कर के रोये,
प्रभु जो तुम्हें हम,
बताकर के रोये ॥
प्रभु जो तुम्हे हम,
बताकर के रोये,
बताकर के रोये,
उसे दिल में कब से,
दबा कर के रोये,
प्रभु जो तुम्हें हम,
बताकर के रोये ॥
