ये चमक ये दमक – Ye Chamak Ye Damak, Ritesh Mishra
“Ye Chamak Ye Damak” भजन, श्रीराम की दिव्यता और भक्ति भाव का ऐसा संगम है, जो श्रोता के हृदय को भाव-विभोर कर देता है। रितेश मिश्रा जी की सधी हुई गायकी और गीत की मधुर रचना इस भजन को भक्ति संध्या, राम नवमी, और मंदिर आयोजनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

ये चमक ये दमक – Ye Chamak Ye Damak Bhajan Credits
- Title: Ye Chamak Ye Damak
- Singer: Ritesh Mishra
- Music Director: Sohini Mishra
- Edit & Gfx: Prem Graphics PG
- Label: Music Nova
ये चमक ये दमक – Ye Chamak Ye Damak Bhajan Lyrics in Hindi
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
