Baba Tum Jo Mil Gaye

बाबा तुम जो मिल गए – Baba Tum Jo Mil Gaye, Uma Lahari

“Baba Tum Jo Mil Gaye” एक ऐसा भजन है, जो हर भक्त के दिल में श्याम बाबा के प्रति प्रेम और आभार को जागृत करता है। उमा लाहरी की सुरीली आवाज़ और भजन के मधुर संगीत ने इसे और भी खास बना दिया है। यदि आप श्याम बाबा के भक्त हैं और उनकी कृपा का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह भजन आपके लिए अवश्य सुनने योग्य है।

बाबा तुम जो मिल गए
Baba Tum Jo Mil Gaye

बाबा तुम जो मिल गए – Baba Tum Jo Mil Gaye Bhajan Credits

  • Song: Baba Tum Jo Mil Gaye
  • Singer: Uma Lahari
  • Music: Bawa Gulzar Sahni
  • Mix Master: Dev Basak
  • Lyricist: C.S. Lahari

बाबा तुम जो मिल गए – Baba Tum Jo Mil Gaye Bhajan Lyrics

वो नाव कैसे चले
जिसका कोई खेवनहार ना हो,
तेरा गुणगान कैसे करूँ
जहाँ पर तेरा दीदार ना हो ।

बाबा तुम जो मिलगए,
फूलों जैसे खिल गए,
गर्दिशो के दिन मेरे,
जाने कब बदल गए,
शुक्राना तेरा मेरे सांवरे ।

बाबा तुम जो मिलगए,
फूलों जैसे खिल गए,
गर्दिशो के दिन मेरे,
जाने कब बदल गए,
शुक्राना तेरा मेरे सांवरे ।
उजड़ा था घर वो चमन हो गया,
चमका सितारा के गगन हो गया,
हाले दिल बतलाऊँ और क्या तुझे,
हाथ तेरा सर पे और क्या चाहिए मुझे,
झूमे नाचे दिल मेरा हो गया मगन ।

बाबा तुम जो मिल गए,
फूलों जैसे खिल गए,
गर्दिशो के दिन मेरे,
जाने कब बदल गए,
शुक्राना तेरा मेरे सांवरे ।
शुक्राना, शुक्राना, शुक्राना, शुक्राना..

तेरा दर सांवरे जो मिलता नहीं,
दर-दर मारा-मारा फिरता कहीं,
तन मन वारूं भी तो कम सांवरे,
खुशियां लुटाये तू गज़ब सांवरे,
लागि रहे तेरी बाबा दिल में लगन ।

बाबा तुम जो मिल गए,
फूलों जैसे खिल गए,
गर्दिशो के दिन मेरे,
जाने कब बदल गए,
शुक्राना तेरा मेरे सांवरे ।

चहरे से तेरे बाबा नूर टपके,
देखे जाएँ आँखें पलकें ना झपके,
जिसपे निगाहें बाबा कर देता तू,
उसके तो वारे-न्यारे कर देता तू,
जादूगर जादूगर तेरे ये नयन ।

बाबा तुम जो मिल गए,
फूलों जैसे खिल गए,
गर्दिशो के दिन मेरे,
जाने कब बदल गए,
शुक्राना तेरा मेरे सांवरे ।

हँसता ये गाता घर बार दे दिया,
फुवारियों सा परिवार दे दिया,
रोज़ सुबह शाम जय-जयकार तेरी हो,
लेहरी चाहे दिल से पुकार तेरी हो,
भावों से भरे हैं बाबा तेरे ये भजन ।

बाबा तुम जो मिल गए,
फूलों जैसे खिल गए,
गर्दिशो के दिन मेरे,
जाने कब बदल गए,
शुक्राना तेरा मेरे सांवरे ।
शुक्राना, शुक्राना, शुक्राना, शुक्राना..

बाबा तुम जो मिल गए – Baba Tum Jo Mil Gaye Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top