Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari

लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी – Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari, Shri Mridul Krishna Goswamiji

श्री बांके बिहारी जी की महिमा और उनके प्रति भक्तों के प्रेम को प्रकट करने वाले भजन हर भक्त के हृदय को गहराई से छूते हैं। “Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari” ऐसा ही एक भावपूर्ण भजन है, जिसे अपनी मधुर और आत्मीय आवाज़ में प्रस्तुत किया है श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी ने। यह भजन बांके बिहारी जी के प्रति अनन्य भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।

लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी
Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari

लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी – Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari Bhajan Credits

  • Song : Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari
  • Singer : Shri Mridul Krishna Goswamiji
  • Music, Mixing, Mastering: Sumit Grover, Bhupati Audio Lab
  • Music Label: VrajRas Productions

लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी – Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari Bhajan

लागी तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, मेरे कुंज बिहारी,
लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

कटी में पीताम्बर,
गले में है माला,
मुकुट को धारण,
किए है गोपाला,
घूंघराली लट कारी कारी,
मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

साँवरी सूरत के,
दर्शन तुम्हारे,
मुरली मनोहर,
जबसे निहारे,
बन बैठे तेरे पुजारी,
मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

निधिवन में नित,
रास रचावे,
सब सखियाँ मिल,
गीत सुनावे,
नाचे है बारी बारी,
मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

श्री हरिदास के,
प्यारे हो तुम,
मेरी भी आँखों के,
तारे हो तुम,
चरण कमल बलिहारी,
मेरे बांके बिहारी,
लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

लागी तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी,
बांके बिहारी, मेरे कुंज बिहारी,
लागीं तुम संग यारी,
मेरे बांके बिहारी ॥

लागी तुम संग यारी मेरे बांके बिहारी – Laagi Tum Sang Yaari Mere Banke Bihari Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top