Ganpati Mere Angana Padharo

गणपति मेरे अँगना पधारो – Ganpati Mere Angana Padharo, Sanjay Giri

“Ganpati Mere Angana Padharo” भजन गणेश भक्तों के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है। संजय गिरी की मधुर गायकी, भजन के भक्तिमय बोल और पारंपरिक संगीत इसे विशेष बनाते हैं। अगर आप भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और उनके स्वागत के लिए एक सुंदर भजन की तलाश में हैं, तो यह भजन निश्चित रूप से आपके दिल को छू लेगा।

गणपति मेरे अँगना पधारो
Ganpati Mere Angana Padharo

गणपति मेरे अँगना पधारो – Ganpati Mere Angana Padharo Bhajan Credits

  • Ganesh Bhajan: Ganpati Mere Angna Padharo
  • Singer: Sanjay Giri
  • Music Director: Nikhil – Vinay
  • Lyricist: Sanjay Giri
  • Album: Ganpati Mere Angna Padharo
  • Music Label: T-Series

गणपति मेरे अँगना पधारो – Ganpati Mere Angana Padharo Bhajan Lyrics

गणपति मेरे अंगना पधारो,
आस तुमसे लगाए हुए है,
काज कर दो हमारे भी पुरे,
तेरे चरणों में हम तो खड़े है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

कितनी श्रद्धा से मंडप सजाया,
अपने घर में ये उत्सव मनाया,
सच्चे मन से ये दीपक जलाया,
भोग मोदक का तुमको लगाया,
रिद्धि सिद्धि को संग लेके आओ,
हाथ जोड़े ये विनती किए है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

विघ्नहर्ता हो तुम दुःख हरते,
अपने भक्तो का मंगल हो करते,
हे चतुर्भुज हे सिद्धिविनायक,
उसकी सुखो से झोली हो भरते,
रहते शुभ लाभ संग में तुम्हारे,
हाथ पुस्तक मोदक लिए है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

करते वंदन हे गौरी के लाला,
मेरे जीवन में करदो उजाला,
पिता भोले है गणपति तुम्हारे,
सभी देवों के तुम ही हो प्यारे,
इस ‘गिरी’ की भी सुध लेलो बप्पा,
काज कितनो के तुमने किए है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

गणपति मेरे अंगना पधारो,
आस तुमसे लगाए हुए है,
काज कर दो हमारे भी पुरे,
तेरे चरणों में हम तो खड़े है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top