Teri Jay Ho Gauri Lal

तेरी जय हो गौरी लाल – Teri Jay Ho Gauri Lal, Pramod Tripathi

“Teri Jay Ho Gauri Lal” भजन भगवान गणेश की महिमा और उनकी कृपा के प्रति समर्पण का एक सुंदर उदाहरण है। प्रमोद त्रिपाठी की भावपूर्ण आवाज़ और भजन का भक्तिमय संगीत इसे हर भक्त के दिल में खास स्थान देता है। यह भजन न केवल भगवान गणेश की स्तुति करता है, बल्कि भक्तों के मन में शांति और भक्ति का संचार भी करता है।

तेरी जय हो गौरी लाल
Teri Jay Ho Gauri Lal

तेरी जय हो गौरी लाल – Teri Jay Ho Gauri Lal Bhajan Credits

  • Song: Teri Jai Ho Gauri Lal
  • Singer: Pramod Tripathi
  • Lyricist: Shubham Sharma (Pilibhit)
  • Music: Nikita Rohitashv Gautam
  • Label: Yuki

तेरी जय हो गौरी लाल – Teri Jay Ho Gauri Lal Bhajan Lyrics

दोहा – विघ्न कटे संकट मिटे,
मंगल हो हर काज,
बाधाएं सब दूर करे,
हे गणपति महाराज ॥

पिता जिनके शिव महाकाल,
विघ्नो को देते टाल,
पूजे जग तुमको पहले,
रुतबा देवों में कमाल,
है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल ॥

एक दन्त गजमुख तेरा,
तुम चार भुजा के धारी हो,
मोदक प्रिय तुमको है,
मूसक की करते सवारी हो,
कोई लाया फल मेवा,
कोई लाया चढाने दुशाल,
पूजे जग तुमको पहले,
रुतबा देवों में कमाल,
है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल ॥

जो गणपति जी का ध्यान धरे,
प्रभु सब उनके संताप हरे,
घर आँगन महके खुशियों से,
रिद्धि सिद्धि घर में निवास करे,
तेरी सेवा में मन लगता,
तभी मुझसे है दूर बवाल,
पूजे जग तुमको पहले,
रुतबा देवों में कमाल,
है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल ॥

करते तेरा सब वंदन,
प्रभु आन बिराजो अभिनन्दन,
तुम मनवांछित फल देते,
भक्तों की झोली भर देते,
बस दया रहे तेरी,
कट जाए सब जंजाल,
पूजे जग तुमको पहले,
रुतबा देवों में कमाल,
है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल ॥

पिता जिनके शिव महाकाल,
विघ्नो को देते टाल,
पूजे जग तुमको पहले,
रुतबा देवों में कमाल,
है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल,
तेरी जय हो गौरी लाल ॥

तेरी जय हो गौरी लाल – Teri Jay Ho Gauri Lal Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top