दया करो हे दयालु गणपति – Daya Karo Hey Dayalu Ganpati, Pandit Dr Ravindra Kumar
“Daya Karo Hey Dayalu Ganpati” भजन भगवान गणेश की असीम कृपा और दयालुता का संदेश देता है। यह भजन पं. डॉ. रविंद्र कुमार द्वारा गाया गया है, जिनकी गायकी में भक्ति और श्रद्धा की गहरी भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। यह भजन भक्तों को भगवान गणेश की कृपा की याचना करता है, जिससे वे अपने जीवन के सभी विघ्नों से मुक्त हो सकें।

दया करो हे दयालु गणपति – Daya Karo Hey Dayalu Ganpati Bhajan Credits
- Ganesh Bhajan : Daya Karo Hey Dayalu Ganpati
- Singer :- Pandit Dr Ravindra Kumar ( दानिका महाराज )
दया करो हे दयालु गणपति – Daya Karo Hey Dayalu Ganpati Bhajan Lyrics
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु गणपति,
सम्भालो बिगड़ी दशा हमारी,
दया करों हे दयालु गणपति ॥
ना हम में बल है ना हम में शक्ति,
ना हम में साधन ना हम में भक्ति,
तुम्हारे दर के है हम भिखारी,
दया करों हे दयालु गणपति,
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करों हे दयालु गणपति ॥
जो तुम पिता हो तो हम है बालक,
जो तुम हो स्वामी तो हम है सेवक,
जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी,
दया करों हे दयालु गणपति,
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करों हे दयालु गणपति ॥
भले जो है हम तो है तुम्हारे,
बुरे जो है हम तो है तुम्हारे,
तुम्हारे हो कर भी हम दुखारी,
दया करों हे दयालु गणपति,
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करों हे दयालु गणपति ॥
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु गणपति,
सम्भालो बिगड़ी दशा हमारी,
दया करों हे दयालु गणपति ॥
