प्रथम पूज्य है सब देवो में – Pratham Pujya Hai Sab Devo Mein, Vivak Panday
“Pratham Pujya Hai Sab Devo Mein” भजन भगवान गणेश की स्तुति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। विवेक पांडेय की मधुर आवाज़ और इस भजन के प्रेरक बोल इसे हर भक्त के दिल के करीब बनाते हैं। यह भजन न केवल भगवान गणेश की महिमा का वर्णन करता है, बल्कि भक्तों के मन में शांति और आनंद का संचार भी करता है।

प्रथम पूज्य है सब देवो में – Pratham Pujya Hai Sab Devo Mein Bhajan Credits
- Album – Ganesh Bhajan
- Ganesh Vandana – Pratham Pujay Hai Sab Devo Mein
- Singer – Vivak Panday
प्रथम पूज्य है सब देवो में – Pratham Pujya Hai Sab Devo Mein Bhajan Lyrics
प्रथम पूज्य है सब देवो में,
जाने दुनिया सारी जय हो गणपति गज मुख धारी,
आप निराले और आप छवि है सबसे न्यारी,
जय हो गणपति गज मुख धारी ॥
गिरजा माँ के प्यारे है शिव शंकर के दुलारे है,
रूप चतुर भुज धारे है सारे काज सवार है,
आन पधारो आज सभा में करके मुस सवारी,
जय हो गणपति गज मुख धारी ॥
ऐसा जामुन खाते है लडूवन भोग लगाते है,
सारे विघ्न मिटाते है विघ्ननेश्वर कहलाते है,
ओह भय हारी हो शुभ कारी महिमा आप की प्यारी,
जय हो गणपति गज मुख धारी ॥
जो भी ध्यान लगाते है मन बंचित फल पाते है,
श्रद्धा से जो मनाते है कार्य सफल हो जाते है,
चरण कमल पे विवेक पड़ा है,सुन लो अर्ज हमारी,
जय हो गणपति गज मुख धारी ॥
