Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे – Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare, Kanishka Negi

“Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare” भजन भगवान गणेश की भक्ति का एक अनमोल उदाहरण है। कनिष्का नेगी की आवाज़ और भजन के मधुर संगीत का संगम इसे हर भक्त के लिए खास बनाता है। यदि आप गणपति बप्पा की भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो यह भजन आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है।

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे – Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Bhajan Credits

  • Song : :Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare
  • Album :Budhwar Shri Ganesh Bhajans
  • Singer : Kanishka Negi
  • Music :M.S.Rawat
  • Label : Brijwani Cassettes

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे – Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Bhajan Lyrics

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

तेरी काया कंचन कंचन,
किरणों का है जिसमे बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा ।
तेरी महिमा अपरम्पार,
तुझको पूजे ये संसार ।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं,
सबसे पहले हम तुमको मनाएं ।
धुप दीपो की ज्योति जलाएं,
मन मंदिर मे झांकी सजाएं ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान ।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे विधन विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा ।
सारे जग मे आनंद छाया,
बोलो जय जय गजानंद देवा ।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाये संसार ।
घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे – Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top