Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padhar

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो – Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padharo, Dhiraj Kant

“Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padharo” एक भावपूर्ण और भक्तिमय भजन है, जिसे गायक धीरज कांत ने अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है। यह भजन भगवान गणपति की आराधना में डूबे हुए भक्तों के दिलों को छूने का सामर्थ्य रखता है। गणेश जी को शुभ आरंभ के देवता माना जाता है, और यह भजन उनकी महिमा का बखान करता है।

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो
Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padharo

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो – Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padharo Bhajan Credits

  • Album :- stage show
  • Song :- He Ganpati Gajanan
  • Singer :- Dhiraj Kant

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो – Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padharo Bhajan Lyrics

हे गणपति गजानन,
मेरे द्वार तुम पधारो,
बिगड़ी मेरी बना के,
मेरा भाग्य तुम सवारों,
हे गणपति गजानंद,
मेरे द्वार तुम पधारो ॥

शुभ लाभ के हो दाता,
तुम भाग्य के विधाता,
मर्जी बिना तुम्हारे,
धन धान्य कुछ ना आता,
नैया फसी भवर में,
इसे पार तुम उतारो,
बिगड़ी मेरी बना के,
मेरा भाग्य तुम सवारों,
हे गणपति गजानंद,
मेरे द्वार तुम पधारो ॥

निर्बल को देते काया,
निर्धन पे करते छाया,
देवों में अग्रणी तुम,
जग तुझमे ही समाया,
दे ज्ञान का तू दर्पण,
मुझको भी तो उबारो,
बिगड़ी मेरी बना के,
मेरा भाग्य तुम सवारों,
हे गणपति गजानंद,
मेरे द्वार तुम पधारो ॥

जानू ना पाठ जप तप,
कैसे तुझे मनाऊं,
तेरी महिमा गा के भगवन,
तुझको तो मैं रिझाऊं,
रिद्धि सिद्धि संग विनायक,
मेरी प्रार्थना स्वीकारो,
बिगड़ी मेरी बना के,
मेरा भाग्य तुम सवारों,
हे गणपति गजानंद,
मेरे द्वार तुम पधारो ॥

हे गणपति गजानन,
मेरे द्वार तुम पधारो,
बिगड़ी मेरी बना के,
मेरा भाग्य तुम सवारों,
हे गणपति गजानंद,
मेरे द्वार तुम पधारो ॥

हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो – Hey Ganpati Gajanan Mere Dwar Tum Padharo Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top