हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन – Hey Ganpati Hey Ganraj Aapka Abhinandan, Lakhbir Singh Lakkha
भगवान गणेश की वंदना में गाए जाने वाले भजनों में “Hey Ganpati Hey Ganraj Aapka Abhinandan” एक विशेष स्थान रखता है। यह भजन प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की सुरीली आवाज़ में गाया गया है, जो श्रोताओं को भगवान गणेश के प्रति भक्ति और श्रद्धा से भर देता है।

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन – Hey Ganpati Hey Ganraj Aapka Abhinandan Bhajan Credits
- Ganesh Bhajan: Hey Ganpati Hey Ganraj
- Singer: Lakhbir Singh Lakkha
- Lyrics: Mahavir Prasad
- Music: Natraj Dastidar
हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन – Hey Ganpati Hey Ganraj Aapka Abhinandan Bhajan Lyrics
हे गणपति हे गणराज,
आपका अभिनन्दन,
मेरे घर में पधारे आज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥
गजवदन विनायक देवा,
सुर नर मुनि करते सेवा,
सुर नर मुनि करते सेवा,
रखते भक्तो की लाज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥
पहले पूजा करूँ तुम्हारी,
सह परिवार हूँ मैं आभारी,
सह परिवार हूँ मैं आभारी,
मेरे बिगड़े बनाना काज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥
रिद्धि सिद्धि के दाता,
‘महावीर’ तेरे गुण गाता,
‘महावीर’ तेरे गुण गाता,
रज चरणों की दो महाराज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥
हे गणपति हे गणराज,
आपका अभिनन्दन,
मेरे घर में पधारे आज,
आपका अभिनन्दन,
हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥
