Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है – Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai

धीरेज पांडे द्वारा गाया गया यह भजन “Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai” न केवल एक संगीत का टुकड़ा है, बल्कि भगवान गणेश के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। इसे सुनकर हर भक्त का मन गणपति बप्पा की महिमा में डूब जाता है।

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है
Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है – Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai Bhajan Credits

  • Album :- mata ka jagran in patna
  • Song :- Hai Pratham Pujaye Gauri Nandan
  • Singer :- dheeraj pandey
  • Music :- shiva ji band

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है – Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai Bhajan Lyrics

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है,
श्रद्धा के सुमन अर्पित करने,
हम थाल सजा कर लाए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है ॥

तुम रिद्धि सिद्धि के दाता हो,
बल और बुद्धि के प्रदाता हो,
उसको भव पार लगाते हो,
जो नाम तिहारा गाता हो,
नैया भव में है डोल रही,
बड़ी आस लगाकर आए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है ॥

तुम्हे शिव शंकर त्रिपुरारी ने,
है प्रथम पूज्य वरदान दिया,
सब देवों ने अपनी शक्ति,
का गणपति तुम्हे वरदान दिया,
पहले सब तुम्हरा नाम जपे,
हम जय जयकार लगाए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है ॥

मूसे की सवारी कर के प्रभु,
कैलाश पे लीला दिखाते हो,
माँ गौरा मोदक भोग धरे,
बड़े प्रेम से देवा खाते हो,
हम भी श्रद्धा के मोदक से,
तुम्हे भोग लगाने आए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है ॥

कलयुग देवा घनघोर घना,
तुम पार लगाने आ जाओ,
‘चन्दन’ की विनती स्वीकारो,
प्रभु दर्श दिखाने आ जाओ,
हम तुम्हरी जय जयकार करे,
और शीश नवाने आए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है ॥

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है,
श्रद्धा के सुमन अर्पित करने,
हम थाल सजा कर लाए है,
हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन,
हम शरण तिहारी आए है ॥

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है – Hey Pratham Pujya Gaurinandan Hum Sharan Tihari Aaye Hai Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top