Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki

आओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की – Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki, Rekha Dhiman

भगवान हनुमान जी की महिमा का बखान जितना किया जाए, उतना कम है। वे भक्तों के संकट हरने वाले, अटूट भक्ति और शक्ति के प्रतीक हैं। “Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki” भजन में भी हनुमान जी की इस महिमा का गुणगान किया गया है। इसे सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेखा धीमान ने अपनी भक्तिमय आवाज़ में गाया है, जिससे यह भजन और भी प्रभावशाली बन जाता है। यह भजन भक्तों को हनुमान जी की आराधना में लीन कर देता है और उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

आओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की
Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki

आओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की – Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki

  • Bhajan : Duniya Diwani Salasar Ki
  • Singer : Rekha Dhiman
  • Lyrics : Balram matania
  • Music : Binny Narang
  • Lebal : Jugni Series Bhajan

आओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की – Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki Bhajan Lyrics

आओ सब महिमा गाये,
मिल के हनुमान की,
दुनिया दीवानी हो गई,
सालासर धाम की,
दुनिया दिवानी हो गई,
सालासर धाम की ॥

राम नाम का बड़ा व्यापारी,
सेठों का है सेठ,
सेठों का है सेठ,
जब चाहे ये मौज बना दे,
कष्टों को दे मेट,
कष्टों को दे मेट,
करता ना लेट इनपे,
किरपा है राम की,
दुनिया दिवानी हो गई,
सालासर धाम की ॥

आठों पहर चौबीसो घंटे,
राम नाम गुण गाता,
राम नाम गुण गाता,
सारे काम करे आसान है,
राम से सीधा नाता,
राम से सीधा नाता,
ह्रदय में राम समाए,
संग माता जानकी,
दुनिया दिवानी हो गई,
सालासर धाम की ॥

इनकी मेहर का किसे पता है,
कब किस पर हो जाए,
कब किस पर हो जाए,
इसी आस विश्वास पे दुनिया,
तेरे दर पे आए,
तेरे दर पे आए,
बाबा ने बदली किस्मत,
देखो ‘बलराम’ की,
दुनिया दिवानी हो गई,
सालासर धाम की ॥

आओ सब महिमा गाये,
मिल के हनुमान की,
दुनिया दीवानी हो गई,
सालासर धाम की,
दुनिया दिवानी हो गई,
सालासर धाम की ॥

आओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की – Aao Sab Mahima Gaaye Milke Hanuman Ki

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top