Naam Mera Hanuman

नाम मेरा हनूमान – Naam Mera Hanuman

“Naam Mera Hanuman” भजन एक भक्तिपूर्ण यात्रा है, जो हनुमान जी की महिमा का एहसास कराता है। इसकी मधुर धुन, भक्ति से भरी गायकी और अर्थपूर्ण बोल इसे भक्तों के लिए अत्यंत प्रिय बनाते हैं। अगर आप हनुमान जी की भक्ति में लीन होना चाहते हैं, तो यह भजन आपके लिए एक अद्भुत माध्यम हो सकता है।

नाम मेरा हनूमान
Naam Mera Hanuman

नाम मेरा हनूमान – Naam Mera Hanuman Bhajan Credits

  • Bhajan  : Naam Mera Hanuman
  • Singer  : Unknown
  • Category  : Hanuman Bhajan Lyrics
  • Label  : Jugni Series Bhakti

नाम मेरा हनूमान – Naam Mera Hanuman Bhajan Lyrics

हाथ जोड़कर के विनती करता,
धरता प्रभु का ध्यान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनुमान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनूमान ॥

ईष्ट देव मेरे दशरथ नंदन,
राम नाम का प्यारा,
रोम रोम में बसा हुआ,
कौशल्या राज दुलारा,
अवधपुरी का सितारा मेरा,
अवधपुरी की शान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनूमान ॥

माया से नही बनी अंगूठी,
बनी अवध के धाम की,
जनक नंदनी लेकर आया,
आज निशानी राम की,
मेरे प्रभु श्री राम की तू,
कर ले माँ पहचान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनूमान ॥

ब्रह्मरूप वनवासी योगी,
मुनियो के हितकारी,
रक्षा करी थी यज्ञ की जाकर,
मारे दुष्टाचारी,
अहिल्या पार उतारी नारी,
बनकर करुणा निधान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनूमान ॥

हाथ जोड़कर के विनती करता,
धरता प्रभु का ध्यान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनुमान,
चरणों का दास माता,
नाम मेरा हनूमान ॥

नाम मेरा हनूमान – Naam Mera Hanuman Bhajan

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top