कसमें वादे प्यार वफ़ा सब – Kasme Waade Pyar Wafa Sab, Manna Dey, Upkar
“Kasme Waade Pyar Wafa Sab बातें हैं बातों का क्या” फ़िल्म उपकार का एक बेहद भावनात्मक और दार्शनिक गीत है, जो जीवन के यथार्थ और रिश्तों की सच्चाई को सामने लाता है। यह गीत प्रेम, वफ़ा और विश्वास के खोखलेपन पर एक गहरा कटाक्ष है। गीतकार इंदीवर ने इस रचना में इंसानी भावनाओं के टूटने और जीवन के कटु अनुभवों को बड़ी सादगी और प्रभावशीलता से शब्दों में ढाला है। वहीं मन्ना डे की गूंजती हुई गंभीर आवाज़ ने इसे और भी मार्मिक बना दिया।

कसमें वादे प्यार वफ़ा सब – Kasme Waade Pyar Wafa Sab Song Credits
- Movie/Album: उपकार (1967)
- Music : कल्याणजी-आनंदजी
- Lyrics : इन्दीवर
- Singer : मन्ना डे
कसमें वादे प्यार वफ़ा सब – Kasme Waade Pyar Wafa Sab Song Lyrics in Hindi
कसमें वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमें वादे प्यार वफ़ा…
होगा मसीहा सामने तेरे
फिर भी न तू बच पायेगा
तेर अपना खून ही आखिर
तुझको आग लगायेगा
आसमान में उड़ने वाले
मिट्टी में मिल जायेगा
कसमें वादे प्यार वफ़ा…
सुख में तेरे साथ चलेंगे
दुख में सब मुख मोड़ेंगे
दुनिया वाले तेरे बनकर
तेरा ही दिल तोड़ेंगे
देते हैं भगवान को धोखा
इन्सां को क्या छोड़ेंगे
कसमें वादे प्यार वफ़ा…
काम अगर ये हिन्दू का है
मंदिर किसने लूटा है
मुस्लिम का है काम अगर ये
खुदा का घर क्यूँ टूटा है
जिस मज़हब में जायज़ है ये
वो मज़हब तो झूठा है
कसमें वादे प्यार वफ़ा…
