बहुत पहले से उन क़दमों – Bahut Pehle Se Un Qadmon, Jagjit, Chitra, The Unforgettables
“Bahut Pehle Se Un Qadmon…” एक ऐसी ग़ज़ल है जो हर उस शख़्स के दिल में उतर जाती है जिसने कभी किसी की याद में तड़प महसूस की हो। जगजीत-चित्रा की युगल आवाज़ और फ़िराक़ की शायरी मिलकर इस ग़ज़ल को सचमुच Unforgettable बना देती है।

बहुत पहले से उन क़दमों – Bahut Pehle Se Un Qadmon Ghazal Credits
- Movie/Album: द अनफॉर्गेटेबल्स (1976)
- Music By: जगजीत सिंह
- Lyrics : फ़िराक गोरखपुरी
- Singers : जगजीत सिंग, चित्रा सिंह
बहुत पहले से उन क़दमों – Bahut Pehle Se Un Qadmon Ghazal Lyrics
बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते हैं
तुझे ऐ ज़िन्दगी हम दूर से पहचान लेते हैं
तबीयत अपनी घबराती है जब सुनसान रातों में
हम ऐसे में तेरी यादों की चादर तान लेते हैं
बहुत पहले से
मेरी नज़रें भी ऐसे काफ़िरों का जान-ओ-ईमाॅं हैं
निगाहें मिलते ही जो जान और ईमान लेते हैं
बहुत पहले से
‘फ़िराक़’ अक्सर बदल कर भेस मिलता है कोई काफ़िर
कभी हम जान लेते हैं, कभी पहचान लेते हैं
बहुत पहले से…
