वो दिन – Woh Din, Tushar Joshi, Arijit Singh, Chhichhore
Woh Din – फिल्म छिछोरे का यह गाना दोस्ती, कॉलेज लाइफ और बीते पलों की मीठी यादों को संजोता एक भावनात्मक और दिल को छू जाने वाला गीत है। इसे गाया है तुषार जोशी और अरिजीत सिंह ने, बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और संगीत दिया है प्रीतम ने।

वो दिन – Woh Din Song Credits
- Movie/Album: छिछोरे (2019)
- Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
- Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
- Singer : तुषार जोशी, अरिजीत सिंह
वो दिन – Woh Din Song Lyrics in Hindi
यादों के पुराने एल्बम में
छुपा के रखे हैं हमने वो दिन
गुल्लक में पड़ी चवन्नी सी
बचा के रखे हैं हमने वो दिन
ना किसी मंज़िल की फिकर थी
ज़िन्दगी जीने की उमर थी
दोस्ती और दोस्तों से उधार के दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे…
बिगड़े हुए इंसान थे
शैतान की संतान थे
हो, लेकिन ब्रदर, जो भी कहो
वो यार ही, तो जान थे
कॉलेज की कुड़ी से
करने आँखें चार के दिन थे
आये ज़िन्दगी में पहले पहले
प्यार के दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे…
करना मना, थे काम जो
हमने किया, हर काम वो
जिनकी नहीं, थी परमिशन
सारे किये, इंतज़ाम वो
बेढब हरकतों के भूत सर पे
सवार के दिन थे
हद करने के यारों
आर या फिर पार के दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे…
खरबूजों को खरबूजों की
मिली सी संगत के अपने वो दिन
ओ, जीवन पे नयी जवानी की
चढ़ी सी रंगत के अपने वो दिन
याद है फिल्मों के पुराने
आर डी बर्मन के वो गाने
बैंड के कीबोर्ड के
और गिटार के दिन थे
वो दिन भी क्या दिन थे…
