मदारी का बंदर – Madari Ka Bandar, Tochi Raina, Anuj Garg, Gulabo Sitabo
“Madari Ka Bandar” फिल्म गुलाबो सिताबो का एक बेहद खास और अर्थपूर्ण गीत है, जो समाज की विडंबनाओं और मानवीय लालच पर करारा तंज करता है। यह गाना एक लोक-गीत की शैली में लिखा गया है, जिसमें हास्य और व्यंग्य के माध्यम से कहानी को आगे बढ़ाया गया है। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज़ हुई थी और इसमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना जैसे दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है। “मदारी का बंदर” गाना फिल्म की थीम को बहुत ही अनोखे अंदाज़ में सामने लाता है।

मदारी का बंदर – Madari Ka Bandar Song Credits
- Movie/Album: गुलाबो सिताबो (2020)
- Music By: अनुज गर्ग
- Lyrics : दिनेश पंत
- Singer : तोची रैना, अनुज गर्ग
मदारी का बंदर – Madari Ka Bandar Lyrics in Hindi
बन के मदारी का बंदर
डुगडुगी पे नाचे सिकंदर
बन के मदारी का बंदर
डुगडुगी पे नाचे सिकंदर
खन खन खनके गिनती के सिक्के
साँसों की टकसाल में
मोह माया ने उलझाया किस फरेबी जाल में
खारे पानी में ढूँढे मीठा समंदर
अरे बन के मदारी का बंदर…
कीमत लगेगी ठाठ बाट की
एक बार चढ़नी है हांडी ये काठ की
कैसा करतब है, जाने क्या कब है
उंगली पे झूले नटनी घाट-घाट की
चढ़ा है जो सुरूर ये
मरघट के जमघट में
पल में उतर जायेगा
मिलता है जब वो कलंदर
डुगडुगी पे नाचे सिकंदर
बन के मदारी का बंदर…
साहेब को ज़िंदगी ने झटका दिया
लंगोटी से बाँधा और लटका दिया
साहेब को ज़िंदगी ने झटका दिया
लंगोटी से बाँधा और लटका दिया
मचेगा ऐसा हुल्लड़
बचेगा थोक ना फुटकर
लूटेगी बैरी बन के
खड़ा ना हो तू तन के
अरे हँस ले पगले थोड़ा सा
क्या रखा रोने में
लट्टू घूमें जंतर मंतर
जादू टोने में
दो गज़ जमीन पूछे कितने सवाल हैं
दो गज़ जमीन पूछे कितने सवाल
बन के मदारी का बंदर…
मदारी का बंदर – Madari Ka Bandar Song
