Mera Milan Kara Do Shree Ram Se

मेरा मिलन करा दों श्री राम से – Mera Milan Kara Do Shree Ram Se, Devendra Pathak

Mera Milan Kara Do Shree Ram Se यह भजन श्री हनुमान जी को समर्पित है, जिसमें एक भक्त हनुमान जी से प्रार्थना करता है कि वे उसका मिलन भगवान श्री राम से करा दें। भजन में भक्त की गहन भक्ति और श्री राम के प्रति उसकी तीव्र इच्छा को दर्शाया गया है।

मेरा मिलन करा दों श्री राम से
मेरा मिलन करा दों श्री राम से – Mera Milan Kara Do Shree Ram Se

मेरा मिलन करा दों श्री राम से – Mera Milan Kara Do Shree Ram Se Bhajan Credits

  • Album – Mora Milan Kara Do Shri Ram Se
  • Song – Mora Milan Kara Do Shri Ram Se
  • Singer – Devendra Pathak
  • Music – Kailash kumar Shrivastav
  • Lyrics – Traditional
  • Label – Vianet Media
  • Sub Label – Ambey

मेरा मिलन करा दों श्री राम से – Mera Milan Kara Do Shree Ram Se Bhajan Lyrics

सागर सागर पार से सिया का,
समाचार लाने वाले,
हनुमान जी तुम,
राम जी के काम आने वाले,
मैंने बोला है प्रसाद तेरे नाम से,
मेरा मिलन करा दो श्री राम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से ॥

हे सिया राम के प्यारे,
इक जोगन तुम्हे पुकारे,
विश्वास हैं मेरा प्रियतम,
मिल जाए तुम्हारे द्वारे,
संकट मोचन संकट हर दो,
मंगल के दिल मंगल कर दो,
खाली हाथ ना लौटूँगा मैं,
तेरे धाम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से ॥

वो माने या ना माने,
मैंने मान लिया उसे अपना,
वही मेरा जीवन साथी,
वही मेरे प्राण का सपना,
बिछड़े मीत मिलाने वाले,
सबका काज बनाने वाले,
बड़ी आस लेके आया हूँ,
मैं राम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से ॥

मंगल मूरत मारुती नंदन,
सकल मूल निकंदन,
दुनियाँ के नायक रघुनायक,
दशरथ कौशल्या के नंदन,
चारों जग प्रताप तुम्हारा,
है प्रसिद्ध जगत उजियारा,
गुरु बृजमोहन,
देवेंद्र भी लग जाए काम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से ॥

सागर सागर पार से सिया का,
समाचार लाने वाले,
हनुमान जी तुम,
राम जी के काम आने वाले,
मैंने बोला है प्रसाद तेरे नाम से,
मेरा मिलन करा दो श्री राम से,
मेरा मिलन करा दों श्री राम से ॥

मेरा मिलन करा दों श्री राम से – Mera Milan Kara Do Shree Ram Se Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top