मेरे लक्ष्मण के, तू प्राणो को बचाने आजा – Mere Lakshman Ke Tu Prano Ko Bachane Aaja, Rakesh Kala
Mere Lakshman Ke Tu Prano Ko Bachane Aja यह एक अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी हनुमान भजन है, जिसे प्रसिद्ध गायक राकेश कला ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया है। इस भजन में भगवान श्रीराम की उस वेदना को चित्रित किया गया है, जब लक्ष्मण मूर्छित अवस्था में पड़े हैं और हनुमान जी से संजीवनी बूटी लाने की प्रार्थना की जाती है। श्रीराम की पुकार में भाई के लिए प्रेम, चिंता और गहन करुणा स्पष्ट झलकती है।

मेरे लक्ष्मण के, तू प्राणो को बचाने आजा – Mere Lakshman Ke Tu Prano Ko Bachane Aaja Bhajan Credits
- Album : Kripa Kar Do Ab Hanuman
- Singer : Rakesh Kala
- Lyrics : Rakesh Chandan
- Music : M.S.Rawat
- Label : Brijwani Cassettes
- Produced By : Sajal
मेरे लक्ष्मण के, तू प्राणो को बचाने आजा – Mere Lakshman Ke Tu Prano Ko Bachane Aaja Bhajan Lyrics in Hindi
मेरे लक्ष्मण के,
तू प्राणो को बचाने आजा,
लाके संजीवन,
वादा अपना निभाने आजा,
आजा आजा आजा आजा ॥
भाई लक्ष्मण के बिन,
अयोध्या कैसे जाऊंगा,
माँ सुमित्रा को,
मुख मैं कैसे तो दिखाऊंगा,
पूछेगी मुझसे लाल मेरा,
कहाँ छोड़ आए,
दिल के टुकड़े को,
कहाँ मेरे तुम तो तोड़ आए,
डूबती राम की नैया को,
बचाने आजा,
लाके संजीवन,
वादा अपना निभाने आजा,
आजा आजा आजा आजा ॥
सुबह से पहले,
मेरे बाला जो तू ना आए,
भाई लक्ष्मण के संग,
मुझको भी मारा पाए,
इक भरोसा है मेरा तुझपे,
ओ बजरंगबलि,
तेरे होते तो मेरे सिर से,
विपदा सारी टली,
लाज विश्वास की तू,
फिर से बचाने आजा,
लाके संजीवन,
वादा अपना निभाने आजा,
आजा आजा आजा आजा ॥
हे रवि देवा कल सुबह तुम,
उदय ना होना,
तुम जो आए तो पड़े मुझको,
उम्र भर रोना,
आज तक तुमने,
लाज मेरी तो बचाई है,
अब बारी क्यों,
देर तुमने तो लगाई है,
अपने भगवान,
अपयश से बचाने आजा,
लाके संजीवन,
वादा अपना निभाने आजा,
आजा आजा आजा आजा ॥
वादा अपना तो,
श्री हनुमतजी निभा आए,
बूटी वाला ही वो तो,
पर्वत ही उठा लाए,
राम ने तुमको,
अपने ह्रदय से लगाया है,
तुमको भाई के जैसा,
राम ने बताया है,
ऐसे ही भक्तो की डूबी,
नैया तिराने आजा,
लाके संजीवन,
वादा अपना निभाने आजा,
आजा आजा आजा आजा ॥
मेरे लक्ष्मण के,
तू प्राणो को बचाने आजा,
लाके संजीवन,
वादा अपना निभाने आजा,
आजा आजा आजा आजा ॥
