Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat

हम सांस ले रहे है, इस जान की बदौलत – Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat, Dhiraj Kant

“Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat” यह एक अत्यंत भावुक और भक्तिपूर्ण श्रीराम भजन है, जिसे भावपूर्ण स्वर में धीरज कांत ने गाया है। इस भजन में भक्त भगवान श्रीराम के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और समर्पण भाव प्रकट करता है। यह भजन दर्शाता है कि जीवन की हर एक सांस श्रीराम की कृपा और उनकी दी हुई “जान” की बदौलत है।

हम सांस ले रहे है, इस जान की बदौलत
Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat

हम सांस ले रहे है, इस जान की बदौलत – Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat Bhajan Credits

  • Lyrics- Shree Fanibhushan Choudhary.
  • Singer- Dhiraj Kant.
  • Tabla- Ravish kumar.
  • Recording- Sumit Mishra.

हम सांस ले रहे है, इस जान की बदौलत – Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat Bhajan Lyrics in Hindi

हम सांस ले रहे है,
इस जान की बदौलत,
और जान जिस्म में है,
श्री राम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

श्री राम नाम जप के,
लंका से जीत आए,
हनुमान सिद्धि पा गए,
हरि नाम की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

कुछ पुण्य हो रहा है जो,
सूरज निकल रहा है,
धरती थमी है सदियों से,
इंसान की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

‘फणि’ गर्व हो रहा है,
विज्ञान की बदौलत,
विज्ञान का वजूद है,
भगवान की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

मेरे लिए अतिथि,
भगवान के बराबर,
सर करते है न्यौछावर,
मेहमान के बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

लब पे हंसी नहीं तो,
जीना भी है क्या जीना,
पहचान है जहाँ में,
मुस्कान की बदौलत,
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

हम सांस ले रहे है,
इस जान की बदौलत,
और जान जिस्म में है,
श्री राम की बदौलत
हम सांस ले रहे हैं,
इस जान की बदौलत ॥

हम सांस ले रहे है, इस जान की बदौलत – Hum Sans Le Rahe Hai Is Jaan Ki Badolat

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top