हे राम भक्त हनुमान जी, मुझे ऐसी भक्ति दो – Hey Ram Bhakt Hanuman Ji Mujhe Aisi Bhakti Do, Rajendra Jain, Seema Shrivastava
“Hey Ram Bhakt Hanuman Ji” एक अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक भजन है, जिसे राजेन्द्र जैन और सीमा श्रीवास्तव की जोड़ी ने भक्ति रस से सराबोर किया है। यह भजन न केवल भगवान हनुमान की आराधना का माध्यम है, बल्कि हमें जीवन में सच्चे सेवक बनने की प्रेरणा भी देता है।

हे राम भक्त हनुमान जी, मुझे ऐसी भक्ति दो – Hey Ram Bhakt Hanuman Ji Mujhe Aisi Bhakti Do Bhajan Credits
- Song: He Ram Bhakt Hanuman
- Singer: Rajendra Jain, Seema Shrivastava
- Album: Bajrangi Lelo Sharan (D-1082)
- Category: Hindi Devotional (Hanuman Bhajan)
- Producers: Amresh Bahadur – Ramit Mathur
- Label : Yuki
हे राम भक्त हनुमान जी, मुझे ऐसी भक्ति दो – Hey Ram Bhakt Hanuman Ji Mujhe Aisi Bhakti Do Bhajan Lyrics in Hindi
हे राम भक्त हनुमान जी,
मुझे ऐसी भक्ति दो,
चरणों की सेवा कर सकूँ,
प्रभु ऐसी शक्ति दो,
हे राम भक्त हनुमान जी
कारज सवारन राम के,
अवतार तुम लहे,
अवतार तुम लहे,
हे शंकर सुवन अंजनीसुत,
मुझको भी मुक्ति दो,
चरणों की सेवा कर सकूँ,
प्रभु ऐसी शक्ति दो,
हे राम भक्त हनुमान जी ॥
माना की मैं श्री राम सम,
पावन नहीं प्रभु,
पावन नहीं प्रभु,
सेवा से पावन हो सकूँ,
मुझे ऐसी युक्ति दो,
चरणों की सेवा कर सकूँ,
प्रभु ऐसी शक्ति दो,
हे राम भक्त हनुमान जी ॥
जन्मों जन्मों के योग से,
सेवा का पथ मिलें,
सेवा का पथ मिलें,
इस पावन पथ पे चल सकूँ,
अब ना विरक्ति हो,
चरणों की सेवा कर सकूँ,
प्रभु ऐसी शक्ति दो,
हे राम भक्त हनुमान जी ॥
हे बलशाली हनुमत तेरी,
महिमा अनंत है,
महिमा अनंत है,
सेवक और सेवाधर्म की,
अब ना समाप्ति हो,
चरणों की सेवा कर सकूँ,
प्रभु ऐसी शक्ति दो,
हे राम भक्त हनुमान जी ॥
हे राम भक्त हनुमान जी,
मुझे ऐसी भक्ति दो,
चरणों की सेवा कर सकूँ,
प्रभु ऐसी शक्ति दो,
हे राम भक्त हनुमान जी ॥
