मैं जानता हूँ – Main Jaanta Hoon, Jubin Nautiyal, The Body
‘Main Jaanta Hoon’ गीत 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द बॉडी’ का एक प्रमुख रोमांटिक गाना है, जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है। इस गीत के संगीतकार शमीर टंडन हैं और इसके बोल समीर अंजन ने लिखे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी, ऋषि कपूर, वेधिका और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मैं जानता हूँ – Main Jaanta Hoon Song Credits
- Movie/Album: द बॉडी (2019)
- Music : शमीर टंडन
- Lyrics : समीर
- Singer : ज़ुबिन नौटियाल
मैं जानता हूँ – Main Jaanta Hoon Song Lyrics in Hindi
तेरी हर अदा से वाकिफ हूँ मैं
मुझसे छुपा न कोई राज़ है
मुझको सुनाई देती है वो
गुमसुम जो आवाज़ है
तेरी हर अदा से…
मैं जानता हूँ तेरी ना में
इक छुपी हुई सी हाँ है
मैं जानता हूँ तेरी ना में
इक छुपी हुई सी हाँ है
यूँ बेवजह मिल के मुस्कुराना
बिन कुछ कहे सब बोल जाना
करना इशारा बातें बनाना
सब्र को मेरे यूँ आज़माना
ये अनसुना सा अफ़साना
जो होठों से तेरे सुना है
मैं जानता हूँ…
बेरंग ख्वाबों को रंगत देगी
आहट तेरे इज़हार की
महसूस होगी कभी न कभी तो
तुझको तड़प मेरे प्यार की
एक दिन हटेगा, यकीं है
ये हया का जो धुआँ है
मैं जानता हूँ…
