Ye Jo Des Hai Tera

ये जो देस है तेरा – Ye Jo Des Hai Tera, A.R.Rahman, Swades

“Ye Jo Des Hai Tera” एक कालजयी गीत है जो हर प्रवासी भारतीय के दिल में गूंजता है। जावेद अख्तर के संवेदनशील बोल, ए.आर. रहमान का भावपूर्ण संगीत और आत्मा को छूती गायकी इस गीत को भारत की आत्मा की आवाज़ बना देते हैं।

ये जो देस है तेरा - Ye Jo Des Hai Tera
ये जो देस है तेरा – Ye Jo Des Hai Tera

ये जो देस है तेरा – Ye Jo Des Hai Tera Song Credits

  • Movie/Album: स्वदेस (2004)
  • Music : ए.आर.रहमान
  • Lyrics : जावेद अख्तर
  • Singer : ए.आर.रहमान

ये जो देस है तेरा – Ye Jo Des Hai Tera Song Lyrics in Hindi

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता
ये जो देस है तेरा…

मिट्टी की है जो ख़ुश्बू, तू कैसे भुलायेगा
तू चाहे कहीं जाये, तू लौट के आयेगा
नई-नई राहों में, दबी-दबी आहों में
खोये-खोये दिल से तेरे कोई ये कहेगा
ये जो देस है तेरा…

तुझसे ज़िंदगी, है ये कह रही
सब तो पा लिया, अब है क्या कमी
यूँ तो सारे सुख हैं बरसे
पर दूर तू है अपने घर से
आ लौट चल तू अब दिवाने
जहाँ कोई तो तुझे अपना माने
आवाज़ दे तुझे बुलाने
वही देस
ये जो देस है तेरा…

ये पल हैं वही, जिसमें हैं छुपी
पूरी इक सदी, सारी ज़िंदगी
तू न पूछ रास्ते में का है
आये हैं इस तरह दो राह है
तू ही तो है राह जो सुझाये
तू ही तो है अब जो ये बताये
जाएँ तो किस दिशा में जाये
वही देस
ये जो देस है तेरा…

ये जो देस है तेरा – Ye Jo Des Hai Tera Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top