Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya

आज मैंने अपना फिर सौदा किया – Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya, Jagjit Singh, Soz

“Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya” एक प्रसिद्ध ग़ज़ल है, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा है और जगजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। यह ग़ज़ल 2001 में रिलीज़ हुए एल्बम सोज़ का हिस्सा है। इस ग़ज़ल में जावेद अख्तर ने आत्मनिरीक्षण और जीवन के सिद्धांतों के साथ समझौते की पीड़ा को बखूबी व्यक्त किया है। जगजीत सिंह की भावपूर्ण गायकी ने इस रचना को और भी प्रभावशाली बना दिया है।

आज मैंने अपना फिर सौदा किया - Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya
आज मैंने अपना फिर सौदा किया – Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya

आज मैंने अपना फिर सौदा किया – Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya Ghazal Credits

  • Movie/Album: सोज़ (2001)
  • Music : जगजीत सिंह
  • Lyrics : जावेद अख्तर
  • Singer : जगजीत सिंह

आज मैंने अपना फिर सौदा किया – Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya Lyrics in Hindi

आज मैंने अपना फिर सौदा किया
और फिर मैं दूर से देखा किया
आज मैंने अपना…

ज़िन्‍दगी भर मेरे काम आए उसूल
एक-एक करके उन्‍हें बेचा किया
और फिर मैं दूर से…

कुछ कमी अपनी वफ़ाओं में भी थी
तुम से क्‍या कहते के तुमने क्‍या किया
और फिर मैं दूर से…

हो गई थी दिल को कुछ उम्‍मीद सी
ख़ैर तुमने जो किया अच्‍छा किया
आज मैंने अपना…

आज मैंने अपना फिर सौदा किया – Aaj Maine Apna Phir Sauda Kiya Ghazal

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top