जुगराफ़िया – Jugraafiya, Udit Narayan, Shreya Ghoshal, Super 30
“Jugraafiya” सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि प्रेम की एक नई भाषा है। उदित नारायण और श्रेया घोषाल की आवाज़, अजय-अतुल की मधुर धुन और अमिताभ भट्टाचार्य की कलात्मक लेखनी इस गीत को एक कालजयी अनुभव में बदल देती है।

जुगराफ़िया – Jugraafiya Song Credits
- Movie/Album: सुपर 30 (2019)
- Music : अजय-अतुल
- Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
- Singer : उदित नारायण, श्रेया घोषाल
जुगराफ़िया – Jugraafiya Hindi Lyrics
जब से हुआ तेरे नज़दीक है
दिल के मोहल्ले में सब ठीक है
जब से हुआ तेरे नज़दीक है
दिल के मोहल्ले में सब ठीक है
ज़रा सा किताबों में कम ध्यान है
ज़्यादा तेरे ख़यालों में है
तुझसे जो मिल के मज़ा है
कहाँ वो गणित के सवालों में है
कर के गुस्ताखियाँ
माँगे ना माफियाँ
तेरी चाहत ने बदला मेरे
दिल का जुगराफिया
कर के गुस्ताखियाँ…
साइकिल पर ले के जाऊँगा
समोसे गरम खिलाऊँगा मैं
कर वादा शनिवार को
भगवान के भरोसे, छोड़ के समोसे
भूल जाये सोमवार को
तेरे लिए घर से निकलती हूँ
जब कहता है मिलती हूँ
घर वालों से छुप के तुझे
परवाह नहीं है मेरी ज़्यादती है तेरी
क्या समझ रखा है प्यार को
तुझे किस तरहा बताऊँ मैं
कितना ज़रूरी तेरा प्यार है
मेरे अंधियारे से जीवन में
तू ही सफेदी की चमकार है
कर के गुस्ताखियाँ…
जग को मैं जीनियस लगता हूँ
चेहरा ये सीरियस रखता हूँ
अंदर से दिल फेंक हूँ
माना हूँ छोटे घर का
जेब से हूँ कड़का
लड़का मैं बड़ा ही नेक हूँ
तेरे चेहरे पे सारे मरते हैं
बाकी लड़के भी वादे करते हैं
लेकिन निभाते नहीं
मौक़े पे काम आए, वादा जो निभाए
इकलौता मैं ही एक हूँ
मत घबराना मुहूरत हमारे
मिलन का निकट है पिया
बस इक गुगली से पापा का तुझको
गिराना विकेट है पिया
कर के गुस्ताखियाँ…
