मेरे दिलदार का बाँकपन – Mere Dildaar Ka Baankpan, Kishore, Rafi, Deedar-E-Yaar
“Mere Dildaar Ka Baankpan” फिल्म दोस्ताना का एक रसीला, मोहक और ठेठ बॉलीवुड रोमांटिक गीत है, जिसमें दो पुरुष पात्र अपने-अपने नज़रिये से एक ही महिला के सौंदर्य, अंदाज़ और दिलकशी की तारीफ करते हैं। यह गीत न केवल दोस्ती और प्यार के द्वंद्व को दर्शाता है, बल्कि दो महान गायकों, किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी की जुगलबंदी का भी एक यादगार उदाहरण है।

मेरे दिलदार का बाँकपन – Mere Dildaar Ka Baankpan Song Credits
- Movie/Album: दीदार-ए-यार (1982)
- Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
- Lyrics : साहिर लुधयानवी
- Singers : किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी
मेरे दिलदार का बाँकपन – Mere Dildaar Ka Baankpan Song Lyrics in Hindi
मेरे दिलदार का बाँकपन
अल्लाह अल्लाह
चाँदनी से तराशा बदन
अल्लाह अल्लाह
देखकर जिसको हूरें भी सजदा करें
वो मेरी नाज़नीं, वो मेरी नाज़नीं, गुलबदन
अल्लाह अल्लाह
उस हसीं-महज़बीं की फबन अल्लाह अल्लाह
फूल से होंठ, रेशम सा तन, अल्लाह अल्लाह
मेरे दिलदार का…
वो कनखियों से उनका हमें देखना
जबसे उसे देखा है, दीवानों सी हालत है
बेताब है हर धड़कन, बेचैन तबियत है
वो सर से कदम तक इक महकी हुई जन्नत है
छूने से बदन मसके, इस दर्जा नज़ाकत है
गुफ़्तार करिश्मा है, रफ़्तार क़यामत है
दुनिया में वजूद उसका, क़ुदरत की इनायत है
वो जिसपे करम कर दे, वो साहिब-ए-क़िस्मत है
वो कनखियों से उनका हमें देखना
तीर तिरछे, हो तीर तिरछे चलाने का फ़न
अल्लाह अल्लाह
मेरे दिलदार का…
सादगी में छुपा शोख़ियों का समा
जिस हुस्न के जलवों पर दिल हमने लुटाया है
वो हुस्न ज़मीनों पर तक़दीर से आया है
क़ुदरत ने बदन उसका, फ़ुर्सत से बनाया है
सौ तरह के रंगों से, हर अंग सजाया है
घनघोर घटाओं को ज़ुल्फ़ों में बसाया है
बिजली के तबस्सुम को नज़रों में घुलाया है
महके हुए फूलों को साँसों में रचाया है
सादगी में छुपा शोख़ियों का समा
शोख़ियों में, शोख़ियों में वो शर्मीलापन
अल्लाह अल्लाह
मेरे दिलदार का…
गालों में गुलाबीपन
आँखों में शराबीपन
गर्दन का वो ख़म हाय
होंठों का वो नम हाय
डाली-सी कमर तौबा
बरछी-सी नज़र तौबा
तरशी हुई बाँहें हैं
मख़मूर निगाहें हैं
ज़ालिम है हया उसकी
क़ातिल है अदा उसकी
मस्ती से भरी है वो
इक सब्ज़-परी है वो
चांदी के खिलौने-सी
फूलों के बिछौने-सी
ग़ालिब की ग़ज़ल जैसी
मुमताज़महल जैसी
कर के दीदार-ए-यार आज दिल झूम उठा
नूर से भर गए, हाँ नूर से भर गए जान-ओ-तन
अल्लाह अल्लाह
मेरे दिलदार का…
