Zingaat

जिंगाट – Zingaat, Ajay-Atul, Dhadak

“Zingaat” गीत फिल्म धड़क का सबसे ऊर्जावान, धमाकेदार और लोकप्रिय डांस नंबर है। यह गीत मराठी फिल्म सैराट के हिट गाने “झिंगाट” का ही हिंदी रीमेक है, जिसे संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने बनाया और गाया है। इसका हिंदी रूपांतरण अमिताभ भट्टाचार्य ने किया है। यह गीत केवल नृत्य नहीं, बल्कि युवा प्रेम और जीवन की आज़ादी का एक उत्सव है।

जिंगाट - Zingaat
जिंगाट – Zingaat

जिंगाट – Zingaat Song Credits

  • Movie/Album: धड़क (2018)
  • Music : अजय-अतुल
  • Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
  • Singers : अजय-अतुल

जिंगाट – Zingaat Song Lyrics in Hindi

केसरिया म्हारो बलमा
पधारो म्हारी कंट्री मा रे
आओ पधारो
केसरिया म्हारो बालमा
पधारो म्हारी कंट्री मा रे
आओ पधारो ना रे
जिंग जिंग जिंग जिंग

हे धड़क चिक धूम धड़कन बोले
जब तू छत पे आए
नैन लड़ा के तुझसे मन मंदिर में
जिंगल बेल हो जाए
धूम धड़क चिक धूम धड़कन…

तेरा हसीन चेहरा आहा
मेरे लबों से निकला वाहा
ढूँढ गूगल पे जा के
मिलेगा मजनू मेरे जैसा कहाँ
पूरी पलटन के साथ
लेके बारात बलमा ये तेरा
नाचे जिंग जिंग जिंग जिंग जिंग जिंगाट
जिंग जिंग जिंग…

आया दस किलोमीटर पैदल चल के मैं तेरी गली
मुझको पानी भी ना पूछा ख़ुद मोटर साइकल पे चली
तू सहेली के संग जा के, रेस्ट्रॉंट में पिज्जा खाए
धूप में बाहर बैठा-बैठा, मैं चुगता हूँ मूँगफली
चली तेरी सवारी जहाँ, संग चला मैं तेरे वहाँ
फ़ैन हूँ बेबी तेरा, लगा हूँ पीछे दुम छल्ले की तरह
चाहे जितना भी डाँट, छोड़े ना साथ
बलमा ये तेरा
नाचे जिंग जिंग…

भेजूँ मम्मी-डैडी को घर तेरे ले के मेरा रिश्ता
हो शगुन में काजू-पिस्ता, चूड़ी कंगन विद गुलदस्ता
चाय बिस्कुट से मुँह मीठा कर के शादी गर हो जाए
ना मिलेगा तेरे घरवालों को दूल्हा इतना सस्ता
बाक़ी तमाम रिश्ते हटा, पतली गली से उनको कटा
और सजा के मंडप तेरे बग़ल में, गोरी मुझको बिठा
दे दे हाथों में हाथ, बन जाए बात
बलमा ये तेरा
नाचे जिंग जिंग…

जिंगाट – Zingaat Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top