मसखरी – Maskhari, Sunidhi Chauhan, Hriday Gattani, Dil Bechara
“Maskhari” उन सभी लम्हों की याद दिलाता है जो हमने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक में बिताए। यह गाना न केवल सुशांत की ज़िंदादिली को सेलिब्रेट करता है, बल्कि हम सबको यह सिखाता है कि हर मुश्किल घड़ी में भी थोड़ा मुस्कुराना ज़रूरी है।

मसखरी – Maskhari Song Credits
- Movie/Album: दिल बेचारा (2020)
- Music By: ए.आर.रहमान
- Lyrics : अमिताभ भट्टाचार्य
- Singers : सुनिधि चौहान, हृदय गट्टानी
मसखरी – Maskhari Song Lyrics in Hindi
कर बंद सभी घड़ियाँ
और मूड बना बढ़िया
मुखड़े पे जला ले तू
मुस्कान की फुलझड़ियाँ
कर ले मसखरी थोड़ी मसखरी
अच्छा खासा काम मसखरी
फोकट में बदनाम मसखरी
दिल को दे आराम मसखरी
पीड़ा हरी बाम मसखरी
हल्की फुल्की सी मसखरी
ठंडी क़ुल्फ़ी सी मसखरी
हो मसखरी हो मसखरी
हो मसखरी
मसखरी
जीने की वजह, मसखरी
थोड़ी बेवजह, मसखरी
कर के तो देख, मसखरी
देती है मज़ा, मसखरी
थोड़ी सी नरम, मसखरी
थोड़ी सी गरम, मसखरी
थोड़ी सी हया, मसखरी
थोड़ी बेशरम, मसखरी
दरिया से पकड़ मछली
बादल से छुड़ा बिजली
दिल में जो भरी तेरे
हर आज मिटा खुजली
कर ले मसखरी
थोड़ी मसखरी
अच्छा खासा काम मसखरी…
