मेरे ख़्वाबों में जो आये – Mere Khwabon Mein Jo Aaye, Dilwale Dulhaniya Le Jayenge
“Mere Khwabon Mein Jo Aaye” सिर्फ एक प्रेम गीत नहीं, बल्कि हर लड़की के दिल में पलने वाले उस अधूरे सपने की अभिव्यक्ति है, जिसमें वह अपने जीवनसाथी की कल्पना करती है। लता मंगेशकर की स्वर-गंगा, जतिन-ललित का संगीत और आनंद बक्षी के मासूम बोल मिलकर इसे रोमांस का अमर प्रतीक बना देते हैं।

मेरे ख़्वाबों में जो आये – Mere Khwabon Mein Jo Aaye Song Credits
- Movie/Album: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
- Music : जतिन-ललित
Lyrics : आनंद बक्षी
Singer : लता मंगेशकर
मेरे ख़्वाबों में जो आये – Mere Khwabon Mein Jo Aaye Song Lyrics in Hindi
मेरे ख़्वाबों में जो आए, आ के मुझे छेड़ जाए
उससे कहो कभी सामने तो आए
मेरे ख़्वाबों में जो आए…
कैसा है, कौन है, वो जाने कहाँ है
जिसके लिए मेरे होंठों पे हाँ है
अपना है या बेगाना है वो
सच है या कोई अफ़साना है वो
देखे घूर-घूर के यूँ ही दूर-दूर से
उससे कहो मेरी नींद न चुराए
मेरे ख़्वाबों में जो आए…
जादू सा जैसे कोई चलने लगा है
मैं क्या करूँ दिल मचलने लगा है
तेरा दीवाना हूँ, कहता है वो
छुप-छुप के फिर क्यों रहता है वो
कर बैठा भूल वो, ले आया फूल वो
उससे कहो जाए चाँद ले के आए
मेरे ख़्वाबों में जो आए…
