Abhi Kuch Dino Se

अभी कुछ दिनों से – Abhi Kuch Dino Se, Mohit Chauhan, Dil Toh Bachcha Hai Ji

“Abhi Kuch Dino Se” गीत उस नर्म अहसास की बात करता है जब किसी के लिए दिल में धीरे-धीरे कुछ महसूस होने लगता है। यह गाना प्रेम की पहली आहट, एक नई शुरुआत और दिल में उठती कोमल भावनाओं का प्रतीक है। फिल्म दिल तो बच्चा है जी में यह गीत तब आता है जब नायक को एहसास होता है कि उसके जीवन में कोई विशेष प्रवेश कर चुका है।

अभी कुछ दिनों से
Abhi Kuch Dino Se

अभी कुछ दिनों से – Abhi Kuch Dino Se Song Credits

  • Movie/Album: दिल तो बच्चा है जी (2011)
  • Music : प्रीतम चक्रबर्ती
  • Lyrics : नीलेश मिश्रा
  • Singer : मोहित चौहान

अभी कुछ दिनों से – Abhi Kuch Dino Se Song Lyrics in Hindi

अभी कुछ दिनों से लग रहा है
बदले-बदले से हम हैं
हम बैठे-बैठे दिन में सपने
देखते नींदें कम हैं

अभी कुछ दिनों से सुना है दिल का
रौब ही कुछ नया है
कोई राज़ कमबख्त है छुपाये
खुदा ही जाने कि क्या है
है दिल पे शक मेरा
इसे प्यार हो गया

अभी कुछ दिनों से मैं सोचता हूँ
कि दिल की थोड़ी सी सुन लूँ
यहाँ रहने आएगी
दिल सजा लूँ मैं
ख्वाब थोड़े से बुन लूँ
है दिल पे…

तू बेखबर, या सब खबर
इक दिन ज़रा मेरे मासूम दिल पे गौर कर
पर्दों में मैं, रख लूँ तुझे
के दिल तेरा आ ना जाए कहीं ये गैर पर
हम भोले हैं, शर्मीले हैं
हम हैं ज़रा सीधे मासूम इतनी खैर कर
जिस दिन कभी जिद पे अड़े
हम आएँगे आग का तेरा दरिया तैर कर

अभी कुछ दिनों से लगे मेरा दिल
धुत हो जैसे नशे में
क्यूँ लड़खड़ाए ये बहके गाये
है तेरे हर रास्ते में
है दिल पे…

बन के शहर चल रात भर
तू और मैं तो मुसाफिर भटकते हम फिरे
चल रास्ते जहाँ ले चले
सपनों के फिर तेरी आहों में थक के हम गिरे
कोई प्यार की, तरकीब हो
नुस्खे कोई जो सिखाये तो हम भी सीख लें
ये प्यार है, रहता कहाँ
कोई हमसे कहे उससे जा के पूछ लें

मैं सम्भालूँ पाँव फिसल न जाऊँ
नयी-नयी दोस्ती है
ज़रा देखभाल संभल के चलना
कह रही ज़िन्दगी है
है दिल पे…

अभी कुछ दिनों से – Abhi Kuch Dino Se Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top