तेरे बिन – Tere Bin, Sonu Nigam, Naresh Iyer, Dil Toh Bachcha Hai Ji
Tere Bin गीत एक ऐसा भावनात्मक अनुभव है जो प्रेम और विरह की गहराइयों को छूता है। फिल्म दिल तो बच्चा है जी के इस गीत में नायक की भावनाओं का प्रगटीकरण अत्यंत मार्मिक रूप में हुआ है। यह गीत प्रेमी के जीवन में प्रिय के बिना आने वाले खालीपन, तड़प और अधूरेपन को अत्यंत कोमलता से दर्शाता है।

तेरे बिन – Tere Bin Song Credits
- Movie/Album : दिल तो बच्चा है जी (2011)
- Music : प्रीतम चक्रवर्ती
- Lyrics : कुमार
- Singers : सोनू निगम, नरेश अय्यर
तेरे बिन – Tere Bin Song Lyrics in Hindi
तेरे बिन मैं देखूं ना सुबह
निगाहों से अभी, ये वादा कर लिया
तेरे बिन, हो चलना भी सज़ा,
कि राहों से अभी, ये वादा कर लिया
सुनो, यही, जज़्बात हैं मेरे
ये दिल कहे कि ख्वाहिशें जीने की साथ हैं तेरे
तेरे बिन हो साँसों से जुदा
हवाओं से अभी, ये वादा कर लिया
तेरे बिन..
तू वो ज़मीन जिस पे मैंने तो
अपनी ये दुनिया बसाई है
मैं बिन तेरे अब कहाँ जाऊंगा
तू आसरा है मेरा मैं तो
जीता हूँ तेरे भरोसे पे
मैं बिन तेरे अब ना जी पाऊंगा
मेरी तो ये हर बात तुझसे है
तू ही मेरी है धूप और मेरी बरसात तुझसे है
तेरे बिन ना बरसे ये घटा
घटाओं से अभी, ये वादा कर लिया
तेरे बिन..
जो हाथ में हो तेरा हाथ
तो ये लकीरें धड़कती हैं
तू हो जुदा सब थमा सा लगे
जो तू मेरे पास है
तो यकीन अपने होने पे होता है
तू हो जुदा सब गुमा सा लगे
हाँ तू मेरी आदत में शामिल है
मेरे लिए मैं सच कहूं तू इबादत के क़ाबिल है
तेरे बिन, न पूरी हो दुआ
दुआओं से अभी, ये वादा कर लिया..
तेरे बिन…
