जाने क्यों – Jaane Kyon, Udit Narayan, Alka Yagnik, Dil Chahta Hai
Jaane Kyon गीत एक मासूम सवाल से शुरू होता है, लेकिन उसके पीछे छिपा है मोहब्बत का वो रहस्य, जिसे शायद कोई पूरी तरह समझ नहीं पाया। यह गीत दिल में हलचल मचाते उस एहसास को पिरोता है, जो चुपके से ज़िंदगी को नया मतलब देता है। उदित नारायण की सौम्य और निश्छल आवाज़ में वो सच्चाई है जो सीधे दिल में उतरती है, और अल्का यागनिक की मधुरता जैसे एक स्वप्नलोक में ले जाती है, जहाँ सब कुछ धीमा, शांत और सुहाना है।

जाने क्यों – Jaane Kyon Song Credits
- Movie/Album: दिल चाहता है (2001)
- Music : शंकर-एहसान-लाॅय
- Lyrics : जावेद अख़्तर
- Singers : उदित नारायण, अल्का यागनिक
जाने क्यों – Jaane Kyon Song
जाने क्यों लोग प्यार करते हैं
जाने क्यों वो किसी पे मरते हैं
जाने क्यों, जाने क्यों
जाने क्यों, जाने क्यों, जाने क्यों
प्यार में, सोचिये तो बस गम है
प्यार में, जो सितम भी हो कम है
प्यार में, सर झुकाना पड़ता है
दर्द में मुस्कुराना पड़ता है
ज़हर क्यूँ ज़िन्दगी में भरते हैं
जाने क्यों लोग प्यार…
प्यार बिन जीने में रखा क्या है
प्यार जिसको नहीं वो तन्हाँ है
प्यार सौ रंग ले के आता है
प्यार ही ज़िन्दगी सजाता है
लोग छुप-छुप के प्यार करते हैं
जाने क्यों साफ़ कहते डरते हैं
जाने क्यों…
प्यार बेकार की मुसीबत है
प्यार हर तरह खूबसूरत है
हो प्यार से हम दूर ही अच्छे
अरे प्यार के सब रूप हैं सच्चे
हो प्यार के घाट जो उतरते हैं
डूबते हैं ना वो उभरते हैं
जाने क्यों, जाने क्यों
प्यार तो खैर सभी करते हैं
जाने क्यों आप ही मुकरते हैं
जाने क्यों…
