बड़े हैं दिल के काले – Bade Hain Dil Ke Kaale, Asha Bhosle, Md.Rafi, Dil Deke Dekho
Bade Hain Dil Ke Kaale यह गीत एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय युगल गीत है जिसमें मोहम्मद रफ़ी और आशा भोंसले की आवाज़ें हैं। उषा खन्ना का संगीत और मजरूह सुल्तानपुरी के बोल इस गीत को और भी दिलकश बनाते हैं।

बड़े हैं दिल के काले – Bade Hain Dil Ke Kaale Song Credits
- Movie/Album: दिल देके देखो (1959)
- Music : उषा खन्ना
- Lyrics : मजरूह सुल्तानपुरी
- Singers : आशा भोंसले, मो.रफ़ी
बड़े हैं दिल के काले – Bade Hain Dil Ke Kaale Song Lyrics in Hindi
बड़े हैं दिल के काले
हाँ यही नीली सी आँखों वाले
सूरत बुरी हो
बुरा नहीं दिल मेरा
ना हो यकीं आज़मा ले
मेरी जान वाह वाह वाह
जैसे भले हो सब है खबर
शेर-ओ-शरारत की ये नज़र
आँखों में आँखें डाल के हम
हो गये अब तो जान-ए-जिगर
हाँ यहीं तो थे अभी आप किधर गये
समझो हमें हम जान से गुज़र गये
जीते जी मर गये, वाह जी वाह
मरना मेरी ज़िन्दगी है दीवाना हूँ प्यार का
तुम भी एक दिन आज़माँ के देखो तो ज़रा
बड़े हैं दिल के काले…
रोक भी लो अब अपनी ज़ुबान
वरना क़यामत होगी यहाँ
हम भी क़यामत से नहीं कम
जाओगे बचके दूर कहाँ
हाँ हमको बड़े बड़े ढूँढ के हारे
ढूँढ ही लाएंगे दिल के सहारे
आप किसी के भी हैं, वाह जी वाह
खुल जायेगा हाल तुम पे दिल-ए-बेक़रार का
नैनों से नैना मिला के देखो तो ज़रा
बड़े हैं दिल के काले…
