Ae Malik Tere Bande Hum

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम – Ae Malik Tere Bande Hum,  Lata Mangeshkar, Do Aankhen Barah Haath

“Ae Malik Tere Bande Hum” न केवल एक कालजयी भजन है, बल्कि जीवन की सच्ची राह दिखाने वाला मार्गदर्शक भी है। यह गीत हर उस व्यक्ति के लिए है जो जीवन में अच्छाई, सेवा और सच्चाई की राह पर चलना चाहता है।

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम
Ae Malik Tere Bande Hum

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम – Ae Malik Tere Bande Hum Song Credits

  • Movie/Album: दो आँखें बारह हाथ (1957)
  • Music : वसंत देसाई
  • Lyrics : भरत व्यास
  • Singer : लता मंगेशकर

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम – Ae Malik Tere Bande Hum Song Lyrics in Hindi

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम
ऐसे हों हमारे करम
नेकी पर चलें और बदी से टलें
ताकि हँसते हुए निकले दम
ऐ मालिक तेरे बन्दे हम…

ये अंधेरा घना छा रहा
तेरा इंसान घबरा रहा
हो रहा बेखबर, कुछ न आता नज़र
सुख का सूरज छुपा जा रहा
है तेरी रोशनी में जो दम
तो अमावस को कर दे पूनम
नेकी पर चलें…

जब ज़ुल्मों का हो सामना
तब तू ही हमें थामना
वो बुराई करें, हम भलाई भरें
नहीं बदले की हो कामना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम
और मिटे बैर का ये भरम
नेकी पर चलें…

बड़ा कमज़ोर है आदमी
अभी लाखों हैं इसमें कमी
पर तू जो खड़ा, है दयालू बड़ा
तेरी किरपा से धरती थमी
दिया तूने हमें जब जनम
तू ही झेलेगा हम सबके ग़म
नेकी पर चलें…

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम – Ae Malik Tere Bande Hum Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top