मोह मोह के धागे – Moh Moh Ke Dhaage, Papon, Monali Thakur, Dum Laga Ke Haisha
“Moh Moh Ke Dhaage” 2015 की critically acclaimed फिल्म दम लगा के हईशा का सबसे खूबसूरत और दिल छू लेने वाला गीत है। यह गीत प्रेम, अपनत्व और रिश्तों की उस महीन डोर की बात करता है जो नज़र नहीं आती, लेकिन दिलों को जोड़ देती है। यह गाना फिल्म में प्रेम (आयुष्मान खुराना) और संध्या (भूमि पेडनेकर) के बीच धीरे-धीरे पनपते स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

मोह मोह के धागे – Moh Moh Ke Dhaage Song Credits
- Movie/Album: दम लगा के हईशा (2015)
- Music : अनु मलिक
- Lyrics : वरुण ग्रोवर
- Singers : पैपॉन, मोनाली ठाकुर
मोह मोह के धागे – Moh Moh Ke Dhaage Song
ये मोह मोह के धागे तेरी उँगलियों से जा उलझे
कोई टोह टोह ना लागे, किस तरह गिरह ये सुलझे
है रोम रोम एक तारा, जो बादलों में से गुज़रे
तु होगा ज़रा पागल तूने मुझको है चुना
कैसे तूने अनकहा, तूने अनकहा सब सुना
तु दिन सा है, मैं रात
आना दोनों मिल जाए शामों की तरह
ये मोह मोह के धागे…
के ऐसा बेपरवाह मन पहले तो ना था
चिट्ठियों को जैसे मिल गया, जैसे इक नया सा पता
खाली राहें, हम आँख मूंदें जाएँ
पहुंचे कहीं तो बेवजह
ये मोह मोह के धागे…
के तेरी झूठी बातें मैं सारी मान लूँ
आँखों से तेरे सच सभी, सब कुछ अभी जान लूँ
तेज है धारा, बहते से हम आवारा
आ थम के साँसे ले यहाँ
ये मोह मोह के धागे…
