कुछ तो है – Kuchh To Hai, Armaan Malik, Do Lafzon Ki Kahani
“Kuchh To Hai” फ़िल्म दो लफ़्ज़ों की कहानी का एक बेहद रोमांटिक और दिल को छू जाने वाला गीत है। यह गीत एक ऐसे एहसास को बयां करता है, जो शब्दों से परे है, जब किसी की मौजूदगी ज़िंदगी में कुछ अनकहा, अनदेखा, लेकिन बहुत ख़ास लेकर आती है। यह प्रेम गीत उन शुरुआती पलों को पकड़ता है, जब दिल किसी के लिए धड़कने लगता है पर ज़ुबां कुछ कह नहीं पाती।

कुछ तो है – Kuchh To Hai Song Credits
- Movie/Album: दो लफ़्ज़ों की कहानी (2016)
- Music : अमाल मलिक
- Lyrics : मनोज मुन्तशिर
- Singer : अरमान मलिक
कुछ तो है – Kuchh To Hai Song Lyrics in Hindi
आहटें कैसी ये आहटें
सुनता हूँ आज-कल ए दिल बता
दस्तकें देते हैं दस्तकें
क्यों अजनबी से पल ए दिल बता
कुछ तो है जो नींद आये कम
कुछ तो है जो आँखें है नम
कुछ तो है जो तू कह दे तो
हँसते-हँसते मर जाएँ हम
मुझसे ज़्यादा मेरे जैसा
कोई है तो है तू
फिर ना जाने दिल मेरा क्यूँ
तुझको ना दे सकूँ
कुछ तो है जो दिल घबराये
कुछ तो है जो साँस ना आये
कुछ तो है जो हम होंठों से
कहते-कहते कह ना पाएँ
जो हमारे दरमियाँ है
इसको हम क्या कहें
इश्क़ क्या है इक लहर है
आओ इसमें बहें
कुछ तो है जो हम हैं खोये
कुछ तो है जो तुम ना सोये
कुछ तो है जो हम दोनों यूँ
हँसते-हँसते इतना रोये
