Kaise Jeete Hain Bhalaa

कैसे जीते हैं भला – Kaise Jeete Hain Bhalaa, Md.Rafi, Lata Mangeshkar, Shatrughna Sinha, Dost

“Kaise Jeete Hain Bhalaa” फ़िल्म दोस्त का एक बेहद दिलचस्प और भावनात्मक गीत है जो दोस्ती, अकेलेपन, समाज की विडंबनाओं और जीवन के व्यंग्य को दर्शाता है। यह गीत संवादात्मक शैली में है, जिसमें पात्र अपनी पीड़ा, जीवन की त्रासदी और अपने नजरिए को बड़े ही प्रभावशाली अंदाज़ में पेश करते हैं।

कैसे जीते हैं भला
Kaise Jeete Hain Bhalaa

कैसे जीते हैं भला – Kaise Jeete Hain Bhalaa Song Credits

  • Movie/Album: दोस्त (1974)
  • Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
  • Lyrics : आनंद बक्षी
  • Singers : मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, शत्रुघ्न सिन्हा

कैसे जीते हैं भला – Kaise Jeete Hain Bhalaa Song Lyrics in Hindi

कैसे जीते हैं भला
हम से सीखो ये अदा
ऐसे क्यूँ ज़िंदा हैं लोग
जैसे शर्मिंदा हैं लोग

दिल पे सहकर सितम के तीर भी
पहनकर पाँव में ज़ंजीर भी
रक्स किया जाता है
आ, बता दें ये तुझे
कैसे जिया जाता है
दिल पे सहकर…

डर से ख़ामोश है जो
कैसा बे-पीर है वो
हाँ वो इंसान नहीं
एक तस्वीर है वो
तो बाख्ता-ए-खुदा जिससे डरता है अपन
और इस ग़रीबी में बड़ी मौज करता है अपन
परेशाँ लाख सही, गुल नहीं ख़ाक सही
ज़िन्दगी है लाजवाब, ये वो बेवा है जनाब
खूबसूरत है जो दुल्हन से भी
दोस्त तो दोस्त है, दुश्मन से भी
प्यार किया जाता है
आ, बता दें…

चीज़ इस ग़म से बड़ी
इस ज़माने में नहीं
जो मज़ा रोने में है
मुस्कुराने में नहीं
इसीलिए तो भई रूखी-सूखी जो मिले पेट भरने के लिए
और काफी दो गज है जमीं जीने-मरने के लिए
कैसे नादान हैं वो, ग़म से अनजान हैं वो
रंज ना होता अगर, क्या ख़ुशी की थी कदर
दर्द ख़ुद है मसीहा दोस्तों
दर्द से भी दवा का, दोस्तों
काम लिया जाता है (साबास दोस्त)
आ, बता दें…

चैन, महलों की नहीं रंगरलियों में
मुझे दे दो थोड़ी सी जगह
अपनी गलियों में मुझे
झूमकर नाचने दो
आज मस्ती में ज़रा
ले चलो साथ मुझे
अपने बस्ती में ज़रा
बना हो सोने का भी, पिंजरा है, पिंजरा जी
पैसा किस काम का है, धोखा बस नाम का है
रोक ले जो लबों पे गीत को
अपने हाथों से ऐसी रीत को
तोड़ दिया जाता है
मैंने भी सीख लिया, कैसे जिया जाता है
आ, बता दें…

कैसे जीते हैं भला – Kaise Jeete Hain Bhalaa Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top