ऐसा कोई ज़िन्दगी में – Aisa Koi Zindagi Mein, Alka Yagnik, Abhijeet, Dosti
“ऐसा कोई ज़िंदगी में आए” एक गहरा रोमांटिक गीत है जो दिल के बेहद नर्म कोनों को छूता है। अभिजीत और अल्का याग्निक की बेहतरीन गायकी, नदीम–श्रवण का भावुक संगीत और समीर के सरल लेकिन मार्मिक बोल मिलकर इस गीत को यादगार बना देते हैं। यह गाना आज भी प्रेमियों के दिल में एक खास जगह रखता है।
ऐसा कोई ज़िन्दगी में – Aisa Koi Zindagi Mein
ऐसा कोई ज़िन्दगी में – Aisa Koi Zindagi Mein Song Credits
- Movie/ Album: दोस्ती (2005)
- Music : नदीम-श्रवण
- Lyrics : समीर
- Singers : अल्का याग्निक, अभिजीत
ऐसा कोई ज़िन्दगी में – Aisa Koi Zindagi Mein Song Lyrics in Hindi
ऐसा कोई ज़िन्दगी में आये
जो ज़िन्दगी को ज़िन्दगी बनाये
थोड़े खुशियाँ हों, थोड़े आँसू हों
और ज़रा ज़रा पे मुस्कुराये
ऐसा कोई ज़िन्दगी में आये…
दिलों जान से जो मुझपे मरे
सिर्फ मुझसे मोहब्बत करे
मेरे ख्वाबों में खोया रहे
मेरे कांधों पे सोया रहे
मेरे लिए दुनिया भुलाये
मेरे दर्दों गम भी उठाए
ऐसा कोई ज़िन्दगी में आये…
लम्हा लम्हा उमर बाँट ले
मेरी तन्हाइयाँ काट ले
हर घड़ी बस मेरा नाम ले
लड़खड़ाऊँ तो मुझे थाम ले
मेरे सारे सपने सजाये
मेरी पलकों में घर बनाये
ऐसा कोई ज़िन्दगी में आये…

