Kya Hai Mohabbat

क्या है मोहब्बत – Kya Hai Mohabbat (A.R.Rahman, Ekk Deewana Tha

ए.आर. रहमान का स्वर और संगीत Kya Hai Mohabbat गाने को एक रहस्यमयी और आत्मिक अनुभव बनाता है। पियानो और स्ट्रिंग्स का संयोजन इस गीत को बेहद भावुक बनाता है। रहमान की आवाज़ में एक खास दर्द और मासूमियत है, जो इस गाने को और भी दिल छू लेने वाला बनाता है।

क्या है मोहब्बत - Kya Hai Mohabbat
क्या है मोहब्बत – Kya Hai Mohabbat

क्या है मोहब्बत – Kya Hai Mohabbat Song Credits

  • Movie/Album: एक दीवाना था (2012)
  • Music By: ए.आर.रहमान
  • Lyrics : जावेद अख़्तर
  • Singers : ए.आर.रहमान

क्या है मोहब्बत – Kya Hai Mohabbat Song Lyrics in Hindi

मोहब्बत है एक ख़्वाब या एक जुनूँ है
किसी को मोहब्बत अगर है तो क्यूँ है
मोहब्बत में तो सिर्फ बेताबियाँ हैं
तो फिर क्यूँ मोहब्बत में दिल को सुकून है, सुकून है
कोई ये बता दे कि क्या है मोहब्बत

मोहब्बत है दरिया, मोहब्बत किनारा
मोहब्बत सितम है, मोहब्बत सहारा
मोहब्बत इधर भी, मोहब्बत उधर भी
मोहब्बत नज़र है, मोहब्बत नज़ारा
कोई ये बता दे बता दे बता दे

मोहब्बत में सब कुछ हसीं लगता है क्यूँ
सितम जो करे दिलनशीं लगता है क्यूँ
मोहब्बत है जिससे वो दिल तोड़े भी तो
बुरा फिर भी दिल को नहीं लगता है क्यूँ
कोई ये बता दे कि क्या है मोहब्बत

ना समझा कोई वो अदा है मोहब्बत
कि इनाम है ये सज़ा है मोहब्बत
किसी ने कहा है तो क्यूँ ये कहा है
मोहब्बत ख़ुदा है ख़ुदा है मोहब्बत
कोई ये बता दे की क्या है मोहब्बत
मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत

क्या है मोहब्बत – Kya Hai Mohabbat Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top