आप यूँ ही अगर – Aap Yun Hi Agar, Md.Rafi, Asha Bhosle, Ek Musafir Ek Hasina
“Aap Yun Hi Agar हमसे मिलते रहें” एक सदाबहार रोमांटिक नग़मा है, जो आज भी प्रेमियों के दिलों में वही मिठास और एहसास भर देता है। यह गाना सुनना ऐसा है जैसे कोई धीरे से आपके कानों में मोहब्बत की बात कह रहा हो।

आप यूँ ही अगर – Aap Yun Hi Agar Song Credits
Movie/Album: एक मुसाफ़िर एक हसीना (1962)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics : राजा मेहदी अली खान
Singers : मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले
आप यूँ ही अगर – Aap Yun Hi Agar Song Lyrics in Hindi
आप यूँ ही अगर हमसे मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा
आप यूँ ही अगर…
ऐसी बातें न कर ओ हसीं जादूगर
मेरा दिल तेरी आँखों में खो जाएगा
आप यूँ ही अगर…
पीछे-पीछे मेरे आप आतीं हैं क्यूँ
मेरी राहों में आँखें बिछाती हैं क्यूँ
आप आती हैं क्यूँ
क्या कहूँ आपसे ये भी एक राज़ है
एक दिन इसका इज़हार हो जाएगा
आप यूँ ही अगर…
कैसी जादूगरी की अरे जादूगर
तेरे चेहरे से हटती नहीं ये नज़र
हाय मेरी ये नज़र
ऐसी नज़रों से देखा अगर आपने
शर्म से रंग गुलनार हो जाएगा
आप यूँ ही अगर…
मैं मोहब्बत की राहों से अंजान हूँ
क्या करूँ, क्या करूँ मैं परेशान हूँ
मैं परेशान हूँ
आपकी ये परेशानियाँ देखकर
मेरा दिल भी परेशान हो जाएगा
आप यूँ ही अगर…
